KBP Times

Weather News: ठंड, बारिश, कोहरे ने बढ़ाई आफत, जानें कैसा रहेगा दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों का मौसम

Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है.

4-5 दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अगले 4-5 दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई है. इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और यूपी में आने वाले 6-7 दिनों में शीतलहर की संभावना जताई है. घने कोहरे की वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में उड़ानें और ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

ईरान ने यूएन में की अमेरिका की शिकायत, चेतावनी पर कहा हमें सेल्फ डिफेंस का अधिकार 

दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही है

नए साल की शुरूआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 जनवरी को आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा छाया हुआ है. हवाएं भी तेज रफ्तार से चल रही है. उत्तर प्रदेश में आज कई जगहों पर रात के समय भी कोहरा छाए रहने की संभावना है. यूपी में 6 से 9 जनवरी तक शीतलहर देखने को मिल सकती है. आज शनिवार को ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है. बिहार में कड़ाके की ठंड पर रही है. सुबह और रात को घना कोहरा छाने की संभावना है. हिमाचल में कई जगहों पर हल्की बारिश और स्नोफॉल देखने को मिला, जिसकी वजह से पारा माइनस में पहुंच गया.

राजस्थान में घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट है. राजस्थान के कई संभागों में बारिश का भी अलर्ट है. माउंट आबू में तो पारा शून्य डिग्री पर पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ से कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई है. कुछ और जगहों पर आज बारिश हो सकती है. IMD ने जयपुर, भरतपुर, करौली, अलवर, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है.

जुमे की नमाज के दौरान चौमूं में गरजा बुलडोजर || KBP TIMES

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2