Vrindavan Yamuna Steamer Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में आज शुक्रवार को यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया. करीब 30 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई. हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई. जिसमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे. डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ जो श्रीबांके बिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर है. राहत और बचाव के लिए सेना से मदद मांगी गई है. करीब 50 गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं.
पीपा पुल से टकरा गया स्टीमर नाव
डीएम ने आगे बताया कि हादसे में घायल लोगों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है. वहीं हादसे को लेकर एक पर्यटक ने बताया कि वो पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं से आए हैं. तेज हवा चल रही थी. जिसकी वजह से स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा और उसकी स्पीड़ भी बढ़ गई. आगे जाकर वो पीपा पुल से टकरा गया.
पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्कयू अभियान चला रहा है. गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे हैं. वहीं घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील कर रहा है.
यह भी पढ़ें: “सारे चोर BJP में…”, कन्हैया कुमार के बयान से गरमाई सियासत, बीजेपी का पलटवार
हादसे पर सीएम योगी ने बताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2026
राजस्थान के अलवर में गाय के अवशेष से बवाल! सड़क जाम, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम | KBP Times



