Assam Assembly Election 2026: असम में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान हुआ. उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. अब 4 मई को रिजल्ट आएगा. उससे पहले असम के बोंगाईगांव से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का 5 अप्रैल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो कह रहे हैं कि सारे चोर एक साथ जमा हो गए हैं और भाजपा में शामिल हो गए हैं. इन चोरों के सरगना जय शाह के पिता हैं. एक पत्रकार ने मुझसे कहा कि घुसपैठ एक मुद्दा है, मैंने कहा कि सबसे बड़ा घुसपैठिया तो गुजरात से आया है और उसे हिमता बिस्वा सरमा के साथ यहां से भगाए जाने की ज़रूरत है. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर राजनीति तेज होती जा रही है.
“कांग्रेस ने अपनी गुजरात विरोधी मानसिकता को दिखाया है”
भाजपा प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कन्हैया कुमार के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जनता का अपमान, गुजरातियों का अपमान यही बन चुकी है कांग्रेस की पहचान. पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर भारतीयों और गुजरातियों को अनपढ़ गवार कहा. अब कन्हैया कुमार भी गुजरात के लोगों का, असम के लोगों का अपमान करते हैं और बोलते हैं कि ये घुसपैठिए हैं. कांग्रेस ने अपनी गुजरात विरोधी मानसिकता को दिखाया है. गुजरात कांग्रेस और अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि क्या वे इन बयानों से इत्तेफाक रखते हैं? चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर PM मोदी का पहला बयान, कहा-फिर संसद में देखना…
“उन्होंने गलत नहीं कहा”
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कन्हैया कुमार के बयान पर कहा कि अगर उन्होंने कहा है तो उसका कोई न कोई कारण होगा. उन्होंने गलत नहीं कहा कि जितने भी दागी लोग थे वो सब धीरे-धीरे भाजपा में जा चुके हैं.



