KBP Times

“लाखों हिंदुओं के कत्लेआम के बाद…” मणिशंकर अय्यर के VHP राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल का पलटवार

Mani Shankar Aiyar Vinod Bansal

Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व’ असल में ‘डर में जी रहा हिंदू धर्म’ वाले बयान पर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही है. अय्यर के बयान पर बीजेपी व अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ-साथ धर्मगुरुओं की भी प्रतिक्रिया आई है. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि मणिशंकर अय्यर कोई पहले नेता नहीं हैं. पाकिस्तान का जन्म खुद कांग्रेसी मानसिकता के कारण हुआ. विभाजन के बाद उसे आर्थिक मदद तक दी गई. यह कांग्रेस की प्रकृति रही है. लाखों हिंदुओं के कत्लेआम के बाद भी कांग्रेस ने मदद की. आतंकियों को पाला पोसा और इम्पोर्ट किया. भारत में विभाजनकारी नीतियों को उन्होंने पाकिस्तान को शह देने के साथ साथ प्रोत्साहित किया.

हिम्मत हो तो इस्लाम धर्म पर बोल करके देखें

महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने कहा कि “देखिए, मणिशंकर अय्यर कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन यह दर्शाता है कि इन लोगों को तो हिंदू के विषय में, हिंदू धर्म के विषय में और सनातन के विषय में ज्ञान भी नहीं है. मगर ये केवल बोलना जानते हैं और विपरीत बोलते है. ये करोड़ों सनातनियों की आस्था पर चोट पंहुचाने वाला बयान है, अगर इनकी हिम्मत हो तो इस्लाम धर्म पर बोल करके देखें… इन्होंने एक बयान और दिया है कि भारत को पाकिस्तान से बात करना चाहिए, ऑपरेशन सिंदूर के विषय में बोलते हैं और आज हिंदू धर्म के विषय में बोले हैं, हम सभी साधु-संत इनके बयान से आहत हैं, और इनको हिंदुस्तान से माफ़ी मांगना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का चीन के खिलाफ पैक्स सिलिका महागठबंधन, भारत को शामिल होने का न्यौता

क्या सुन सकते हैं जिसकी जड़ें ऐसी हों

उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान के साथ बातचीत करने संबंधी बयान पर कहा ‘हिंदू महान आध्यात्मिक धर्म, हिंदुत्व राजनीतिक विचारधारा’ वाले बयान पर कहा, मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। हिंदू धर्म भारतीयों और भारतीय सभ्यता का है और उनके नेता, जो आज स्वर्गवासी हो गए हैं, 70 सालों से देश की जनता को सोचने में लग गया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू पंडित नहीं थे, वह खुद हिंदू नहीं थे और वह दूसरे धर्मों के अनुयायी थे. हम ऐसे व्यक्ति के मुंह से और क्या सुन सकते हैं जिसकी जड़ें ऐसी हों?

लड़ाई से कुछ हासिल नहीं होता

वहीं TMC नेता माजिद मेमन ने कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के पाकिस्तान के साथ बातचीत करने वाले बयान पर कहा कि भारत को जहां तक संभव है पाकिस्तान से बातचीत करके तनाव खत्म करने की आवश्यकता है, ये सबके लिए बेहतर है. ये पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा, हमारे लिए बेहतर होगा और दोनों तरफ की जनता के लिए बेहतर होगा। लड़ाई से कुछ हासिल नहीं होता है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2