KBP Times

यूपी में कांग्रेस का BJP के खिलाफ हल्ला बोल, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई गिरफ्तार

Lucknow Congress Protest

Lucknow Congress Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मंगलवार को कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करते हुए मनरेगा सहित कई मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया, जिसकी वजह से मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया. विरोध मार्च के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि योगी सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है. इस अत्याचार अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी डटकर खड़ी रहेगी. ये जेल भेज देंगे लेकिन हम हटने वाले नहीं हैं. हम लड़ेंगे, चाहे MGNREGA हो, शंकराचार्य का अपमान हो, माता अहिल्याबाई होल्कर का अपमान हो, बाजारों को तोड़ना हो, दाल मंडी जैसे बाजारों को बर्बाद करना हो कांग्रेस पार्टी की एक-एक कार्यकर्ता डट के खड़ा रहेगा.

वहीं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि हम MGNREGA की आवाज़, गरीब व्यक्ति, किसान, मजदूरों की आवाज़ हैं. हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं. चाहे पुलिस लगा दें, प्रशासन लगा दें कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है. जब सरकार के पास जवाब नहीं होता तो पुलिस को आगे कर देती है.

कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या बोली बीजेपी?
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MGNREGA के स्थान पर VB-G-RAM-G योजना लाकर इसमें काम के दिनों को बढ़ाया, रोजगार की गारंटी को बढ़ाया. कांग्रेस पार्टी को खुशी होनी चाहिए था कि मोदी सरकार ने उनकी सरकार में चलने वाली योजना को एक नए स्वरूप में पेश करके महात्मा गांधी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. उल्टा कांग्रेस पार्टी विधानसभा घेराव करके इस योजना का मखौल उड़ाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आगे कहा, “समाजवादी पार्टी के पास SIR फोबिया के रूप में आ गया है. 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है इसलिए समाजवादी पार्टी SIR का छाता लेकर 2027 की हार से बचना चाहती है.

यह भी पढ़ें:“मुसलमान का वोट कांग्रेस को…” भूपेन बोरा के इस्तीफे पर बोले AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम

“हमेशा गुमराह करने का काम कांग्रेस ने किया”
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि केवल और केवल जनता को गुमराह करने के एजेंडे के साथ कांग्रेस पार्टी काम कर रही है, मुल्क को हमेशा गुमराह करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है. जब 2004-2014 तक कांग्रेस का शासनकाल था तो किस तरह देश के आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी ने खिलवाड़ किया यह सब जानते हैं. वहीं उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि समाजवादी पार्टी को तथ्यहीन बातें करके उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए. जनता और योगी सरकार के बीच का प्रेम, विश्वास समाजवादी पार्टी को परेशान कर रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2