KBP Times

“मुसलमान का वोट कांग्रेस को…” भूपेन बोरा के इस्तीफे पर बोले AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम

Bhupen Borah Resign

Bhupen Borah Resign: असम में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है. असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया है. अब उनके बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस से आई हलचल के बाद AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि भूपेन बोरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे और उन्होंने अभी-अभी इस्तीफा दिया है. उनकी बॉडी लैंग्वेज से लगता है कि वे भाजपा में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री से उनकी पहले से ही अच्छी दोस्ती है, लेकिन मुझे नहीं पता कि कांग्रेस पार्टी को क्या हो गया है कि उसने भाजपा के एजेंट्स को ऊंचे पदों पर बिठा दिया है.

उन्होंने कहा कि भूपेन बोरा ने AIUDF से इसलिए नाता तोड़ा क्योंकि अगर कांग्रेस और AIUDF असम में मिलकर लड़ते तो भाजपा सरकार नहीं बना पाती. मुसलमान का वोट कांग्रेस को अच्छा लगता है लेकिन जब कोई मुसलमान नेता आगे बढ़ता है तो कांग्रेस वालों को बर्दाश्त नहीं होता.

“एक व्यक्ति के षड्यंत्र के वजह से सीज कर दिया”
कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर भूपेन कुमार बोरा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैं 1994 में कांग्रेस में शामिल हुआ था जब मैं डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में महासचिव था. पिछले 32 साल मैंने विभिन्न पदों पर पार्टी के लिए काम किया और सबसे कठिन समय में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना. 6 महीने तक कोई रजीव भवन में नहीं आया. मैं राजीव भवन में अकेला था और BJP मेरा मज़ाक उड़ा रही थी कि भूपेन बोरा वहीं से पार्टी चला रहे हैं और उनके आने-जाने वालों में सिर्फ मीडिया है. पिछले पंचायत चुनाव में पीसीसी अध्यक्ष के सभी अधिकार को एक व्यक्ति के षड्यंत्र के वजह से सीज कर दिया गया. अगर मैं सब कुछ बताना शुरू करूं तो मुझे 3-4 दिन लगेंगे.

यह भी पढ़ें: अजित पवार के विमान हादसे को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, कहा- सरकार की मंशा ठीक नहीं…

आज मुख्यमंत्री भूपेन बोरा से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस से इस्तीफे के बाद आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भूपेन बोरा के घर उनसे मिलने जा सकते हैं. इससे पहले कांग्रेस की ओर से भी बोरा को मनाने की कोशिशें की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस के अगले अध्यक्ष गौरव गोगोई बन सकते हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2