US-Iran Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर एक बार फिर बढ़ गया है. युद्धविराम खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है. ट्रंप की ओर से कहा गया कि जब तक ईरानी नेता एक साझा प्रस्ताव पेश नहीं कर देते और चल रही बातचीत पूरी नहीं हो जाती होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रहेगी. सीजफायर के बावजूद अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रखी है.
डोनाल्ड ट्रंप ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कहने पर ही सीजफायर को आगे बढ़ाया है. उनकी तरफ से सैन्य कार्रवाई को टालने और कूटनीति के लिए समय देने की बात कही गई थी. ट्रप ने आगे लिखा कि इस तथ्य के आधार पर ईरान की सरकार गंभीर रूप से बंटी हुई है, जो हैरानी की बात नहीं है. पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ के अनुरोध पर…हमसे कहा गया है कि हम ईरान पर अपना हमला तब तक के लिए रोक दें, जब तक कि उनके नेता और प्रतिनिधि कोई एकमत प्रस्ताव लेकर नहीं आ जाते. ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने अपनी सेना को निर्देश दिया है कि नाकेबंदी जारी रखे और बाकी सभी मामलों में तैयार और सक्षम रहे. मैं सीजफायर को तब तक के लिए बढ़ा रहा हूं जब तक उनका प्रस्ताव जमा नहीं हो जाता.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी और ईरान के बीच इस्लामाबाद में बातचीत बुधवार को, US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जाएगें पाक
सीजफायर आज खत्म होने वाला था
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर आज 22 अप्रैल को खत्म होना था. लेकिन सीजफायर वार्ता की स्थिति अनिश्चित होती जा रही थी. तभी दोनों देशों ने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता तो वे युद्ध फिर से शुरू करने के लिए तैयार है. इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत अभी भी अनिश्चित बनी हुई है. क्योंकि ईरान की तरफ से अभी तक पूरी तरह से सहमति नहीं दी है.
“ट्रंप का सीजफायर एक्सटेंशन कोई मायने नहीं रखता”
वहीं दूसरी तरफ ईरानी संसद स्पीकर के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि वर्तमान स्थिति में ट्रंप का सीजफायर एक्सटेंशन कोई मायने नहीं रखता है. उनकी तरफ से यहां तक कहा गया है कि जो हार रहे होते हैं उनके पास शर्तें थोपने का अधिकार नहीं होता. एक तरफ ईरान इस सीजफायर को मान नहीं रहा है दूसरी तरफ पाकिस्तान की सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है कि प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमारी अपील पर सीजफायर बढ़ाने का फैसला किया और कूटनीतिक रास्ते पर आगे बढ़ने पर सहमति जताई.



