KBP Times

अमेरिका में एयर शो के दौरान 2 फाइटर जेट आपस में टकराए, बने आग का गोला, देखें VIDEO

US Fighter Jet Crash

US Fighter Jet Crash: अमेरिका के माउंटेन होम एयरफोर्स बेस में आयोजित ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ के दौरान बड़ा हादसा हो गया. करतब दिखाते समय दो अमेरिकी EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों विमानों के टुकड़े आसमान में बिखर गए और घटनास्थल के पास काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. हादसे के बाद पूरे एयरबेस को तत्काल लॉकडाउन कर दिया गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों विमानों में सवार चारों क्रू मेंबर्स समय रहते इजेक्ट करने में सफल रहे और पैराशूट के जरिए सुरक्षित जमीन पर उतर आए. फिलहाल दुर्घटना की जांच जारी है.

वीडियो क्रेडिट:- Open Source Intel

एयर शो के दौरान बड़ा हादसा
अमेरिका के माउंटेन होम एयरफोर्स बेस में आयोजित ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ उस समय दहशत में बदल गया, जब प्रदर्शन के दौरान दो EA-18G ग्राउलर फाइटर जेट हवा में टकरा गए. स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई इस घटना के बाद आसमान में धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और विमानों के मलबे दूर-दूर तक बिखर गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद घटनास्थल से काले धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया.

चारों पायलटों ने बचाई जान
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करतब के दौरान दोनों जेट बेहद करीब आ गए और फिर हवा में टकरा गए. हादसे के कुछ ही सेकेंड बाद आसमान में चार पैराशूट खुलते दिखाई दिए. अधिकारियों और शो आयोजकों ने पुष्टि की कि दोनों विमानों में मौजूद चारों क्रू मेंबर्स ने समय रहते इजेक्ट कर लिया था और वे सुरक्षित हैं. दुर्घटनाग्रस्त जेट एयरबेस से करीब दो मील दूर जाकर गिरे.

आठ साल बाद हुआ था आयोजन
एयरबेस प्रशासन ने हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया और आपातकालीन टीमों को मौके पर भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. सुरक्षा कारणों से रविवार को होने वाले एयर शो के बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. बता दें कि ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ पूरे आठ साल बाद आयोजित किया गया था. आयोजक पिछले दो वर्षों से इसकी तैयारियों में जुटे थे. लेकिन इस हादसे ने उत्सव के माहौल को मातम और डर में बदल दिया. इससे पहले भी इस एयरबेस पर 2003 और 2018 में हादसे हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Hormuz पार कर एक और LPG टैंकर गुजरात पोर्ट पहुंचा, 15 जहाज पहुंच चुके हैं भारत

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI Payment

UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

2

2