KBP Times

“पंजाब धर्म परिवर्तन से जूझ रहा है…” मोगा पर AAP-कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah

Punjab Election 2027: पंजाब के मोगा में आज(14 मार्च) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी में नशे का कारोबार समाप्त करने का दम नहीं है. कांग्रेस और अकाली तो पहले भी थे, वे भी नहीं रोक पाए. नशे का कारोबार सिर्फ भाजपा रोक सकती है. मैं आपसे वादा करता हूं आप फरवरी 2027 में आशीर्वाद दे दीजिए दो साल में हम नशे के कारोबार को मूल समेत उखाड़ फेंकेंगे.

“पंजाब धर्म परिवर्तन से जूझ रहा है”
गृह मंत्री ने कहा कि आज पूरा पंजाब धर्म परिवर्तन से जूझ रहा है. आप एक बार भाजपा सरकार बनाइए, हम पहला बिल पंजाब में धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने का लाएंगे. कांग्रेस, AAP वोट बैंक की लालच में धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देती है. म पंजाब में नशा तो बंद करेंगे ही साथ ही धर्म परिवर्तन को भी समाप्त करेंगे.

यह भी पढ़ें: ईरानी लीडर मोजतबा खामेनेई का पता बताने वाले को एक करोड़ डॉलर का इनाम, कांग्रेस नेता बोले- उनको मार भी दे…

“पंजाब में बीजेपी अपनी सरकार बनाएगी”
अमित शाह ने कहा कि पंजाब में बीजेपी अपनी सरकार बनाएगी. उनके इस बयान से अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया है. उन्होंने दावा कि बीजेपी की सरकार बनी तो 2 साल में ही नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेगे. पंजाब में हर व्यक्ति बदलाव चाहता है. किसानों, जवानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने भ्रष्टाचार, नशे और अपराध में डूबो दिया है. आप-दा सरकार में प्रदेश से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद है.

केजरीवाल का ATM बन गई है पंजाब सरकार
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केजरीवाल का एटीएम बन गई है. पूरा पंजाब नशे की समस्या से जूझ रहा है. 3 सरपंचों की हत्या हुई है. गैंस्टर उगाही कर रहे हैं. पूरे देश में हेरोइन का कारोबार का 45 फीसदी पंजाब में हैं. AAP सरकार वादा खिलाफी की सरकार है. लोकसभा 2024 चुनाव में हमें 19 फीसदी वोट मिले. जहां 19 फीसदी वोट मिलते हैं वहां अगली सरकार बीजेपी की होती है. कई प्रदेशों में ऐसा हुआ है अब पंजाब की बारी है.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2