KBP Times

ईरानी लीडर मोजतबा खामेनेई का पता बताने वाले को एक करोड़ डॉलर का इनाम, कांग्रेस नेता बोले- उनको मार भी दे…

Iran Israel War

Iran Israel War: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिका द्वारा ईरान के नए सर्वोच्च लीडर मोजतबा खामेनेई का पता बताने वाले को एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित करने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 10 करोड़ डॉलर का कर ले, उनको मार भी दे, तब क्या फर्क पड़ रहा है? ईरान ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है और ईरान से सबक लेने की जरूरत है कि विश्वगुरु ऐसे होते हैं, महाशक्ति ऐसी होती है, वो दबता नहीं। उसने अपना आपको बता दिया, उसने कहा ये मेरी हैसियत है, लो आओ, मैं तो मरूंगा ही, लेकिन तुम्हें भी कहीं का नहीं छोड़ूंगा. ईरान के पास तो दरवाजे की चाबी है. वह पूरे विश्व को झुकाना जानता है. अमेरिका को वहां से निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है.

“प्रधानमंत्री की गलती का खामियाजा देश भुगत रहा है”

ईरान द्वारा भारतीय ध्वज वाले जहाज़ों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की मंजूरी देने पर इमरान मसूद ने कहा कि “कहां दी है? कहां दी है? कहां है वो ऑर्डर? ये जो लोगों के बीच में फैलाया जा रहा है, कहां है वो ऑर्डर? प्रधानमंत्री ने जो गलतियां की हैं, उसका खामियाजा देश भुगत रहा है. ईरान तो सब कुछ दे देता हमें. ईरान तो हमारा दोस्त था. हमें ईरान ने उधार तेल नहीं दिया था क्या? ईरान तो सब कुछ देता.

ईरान के तेल ठिकाने और टॉप लीडर्स निशाने पर
बता दें कि अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनई और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़े कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने का ऐलान किया है. ईरान पर एक के बाद एक बड़े हमले अमेरिका और इजरायल की ओर से किए जा रहे हैं. ईरान के तेल ठिकानों से लेकर ईरान के बड़े लीडर्स को भी निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दावा कर चुके हैं कि मुजतबा जिंदा तो है लेकिन घायल है.

यह भी पढ़ें: असम से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, कहा- हार की हताशा में देश के खिलाफ मोर्चा खोल…

खामेनेई की ठोस जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस ऑपरेशन के जरिए ये घोषणा की गई है. इस ऑपरेशन को राजनयिक सुरक्षा सेवा द्वारा चलाया जाता है. इनाम उन लोगों के लिए रखा गया है जो मोजतबा खामेनेई और ठॉप ऑफिसर्स के बारे में ठोस जानकारी देंगे. रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस ऑपरेशन के अधिकारिक बयान के अनुसार, ये मोस्ट वांटेट लोग आईआरजीसी के उन विभिन्न यूनिट्स का डायरेक्शन करते हैं, जो वैश्विक स्तर पर गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहे हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2