KBP Times

जम्मू के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 16 लोगों की मौत

J&K Bus Accident

J&K Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के कनोटे गांव में एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गई. हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पहले बस पलटी और फिर पहाड़ी से नीचे गिर गई. हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई घायलों को उधमपुर के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.

रामनगर से उधमपुर जा रही थी बस
पुलिस के अनुसार, बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी जालो क्षेत्र के पास अचानक हादसा हो गया. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रैश और नेग्लीजेंट ड्राइविंग का है. एक मोड पर बस का टायर फट गया, जिसके बाद तेजी से आ रही बस बेकाबू हो गई. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने बताया कि घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: “हार बुलडोजर की राजनीति की हुई है…” कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर जोरदार हमला

मुख्यमंत्री, लेफ्टिनेंट गवर्नर और केंद्रीय मंत्री ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया है कि मुख्यमंत्री ने रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस से जुड़े भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है. दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. भगवान उन्हें हिम्मत दे. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. मैंने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस, SDRF और हेल्थ डिपार्टमेंट को प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि काघोटे नाला के पास एक परिवहन बस के भीषण सड़क हादसे में अब तक 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं. घायलों को तत्काल उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर भेजा जा रहा है. मैं और मेरा कार्यालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2