KBP Times

‘द केरल स्टोरी 2’ पर बवाल जारी, बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बोले- आज सनातनी जग चुका है, अब वो जमाना…

The Kerala Story 2 Controversy

The Kerala Story 2 Controversy: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसपर कई राजनेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि केरल स्टोरी 2 बहुत शानदार मूवी है, उसको टैक्स फ्री भी करना चाहिए और सबको देखनी चाहिए. कम से कम सच्चाई सामने आए, इस देश में आजादी के बाद, अपने ही देश में यहां के नागरिकों के साथ क्या हुआ? कांग्रेस, वामदल और जो गठबंधन थे वो जिम्मेदार हैं. कश्मीर में क्या हुआ था? 1990 में मस्जिदों से आवाज आई कि इनकी बेटियों के बलात्कार करो, इनका कत्ल कर दो और 3 दिन कत्लेआम चलता रहा, कोई बोला नहीं, कश्मीर खाली कर दिया. केरल के हालात इससे बदतर हैं, तो देश के सामने आए, आज सनातनी जग चुका है, अब वो जमाना नहीं है.

“केरल की कहानी सामने आनी चाहिए”
उत्तर प्रदेश में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन ये देश के संविधान के भी विरोध में है, कानून के विरोध में भी है। यदि कोई फिल्म इस पर बनती है और वो सकारात्मक रुप से पब्लिक के बीच मेंसेज देने में कामयाब होती है, तो मेरे ख्याल से कुछ बुरा नहीं होगा. देश में एक गलत प्रवृत्ति हो गई है. कुछ मदरसों में धर्माचार्य, मौलवी हिंदू महिलाओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हैं, लालच देते हैं. अगर किसी फिल्म के माध्यम से सच्चाई को लाने का प्रयास होता है तो यह अच्छा है. वहीं बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि देखिए, केरल एक बहुत महत्वपूर्ण राज्य है. वहां हिंदू आबादी कैसे कम हुई है? अगर आप 1951-2011 का सेंसस देखें, तो 14% हिंदू आबादी कम हुई है. वहां पर बेटियों को बहला-फुसलाकर जबरन तरीके से अवैध धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. डेमोग्राफिक बदलाव देश के लिए अच्छा नहीं है. इसलिए केरल की कहानी सामने आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा, कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिलकर जारी किया रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या कहा?

“जनता के रिएक्शन-एक्शन से उस पर कार्रवाई हो सकती है”
मंत्री ओपी राजभर ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में जब कोई फिल्म बनती है, तो जो सेंसर बोर्ड बना है बाकायदा एक-एक बिंदु पर अध्ययन करते हैं, फिर उसके बाद फिल्म रिलीज करने का आदेश देते हैं. उसके बाद भी अगर जनता का कोई रिएक्शन आता है, तो जिस पार्ट पर रिएक्शन आता है, उस पार्ट को काटकर निकाल दिया जाता है. अब बन रही है, तो जनता के बीच आ जाए फिर जनता के रिएक्शन और एक्शन से उस पर कार्रवाई हो सकती है. सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा कि लोग उसको तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं, बल्कि वो समाज का आईना है. समाज का आईना कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है, इसके अलावा और कुछ नहीं है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2