KBP Times

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा, कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिलकर जारी किया रिपोर्ट कार्ड, जानें क्या कहा?

Rekha Gupta

Delhi News: दिल्ली में रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार ने आज अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है. 20 फरवरी एक साल पहले रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. सरकार का एक साल पूरा होने आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मरघट वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं. जिसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने दिल्ली में भाजपा को सेवा का मौका दिया. मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझ जैसी कार्यकर्ता को देश की राजधानी की जिम्मेदारी सौंपी, विश्वास किया. मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करती हूं. मैं दिल्ली की बहनों का धन्यवाद करती हूं, जिनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा. प्रभु का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने यह आशीर्वाद मुझे दिया कि मैं शक्ति के साथ दिल्ली की समस्याओं का समाधान कर सकूं.

“यह सरकार वादों की नहीं बल्कि काम की सरकार”
वहीं आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मिलकर दिल्ली में भाजपा के एक साल पूरे होने पर एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. उन्होंने कहा कि आज सरकार को 1 साल पूरा हुआ है. शायद इसी समय हम इस सचिवालय में पहुंचे थे. आज की यह रिपोर्ट कार्ड हमारे 1 वर्ष के तथ्य है. यह सरकार वादों की नहीं बल्कि काम की सरकार है. हमने 1 वर्ष में दिल्ली को ठहराव की ओर ले जाने की कोशिश की है. हमने कागज कम और काम ज्यादा के पैटर्न को फॉलो किया. हमने अपनी पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना पर काम किया था. हमने 10 लाख का हेल्थ कवर दिया. हमने अटल कैंटीन को इस विजन के साथ शुरू किया ताकि कोई भूखा न सोए. दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की गई है.

यह भी पढ़ें: यूपी के सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि मामले में बयान दर्ज, शाह के खिलाफ की थी टिप्पणी

“पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का”
इससे पहले सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक शेयर किया था. साथ ही लिखा कि पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली की यह 24×7 काम करने वाली सरकार सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के अपने संकल्प के सफलतम एक वर्ष पूर्ण कर रही है. यह वर्ष दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में ठोस परिवर्तन, वर्षों से चली आ रही legacy problems के स्थायी समाधान और नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार का सशक्त प्रमाण रहा है.

उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जो अपार आशीर्वाद और अटूट विश्वास दिया है, उस भरोसे को परिणामों में बदलना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. जन-आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु हम पूर्ण प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत हैं. प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ विजन से प्रेरित होकर, हम 24×7 फॉर 2047 के ‘विकसित दिल्ली’ निर्माण के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं.

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2