KBP Times

भारत ने T-20 टूर्नामेंट का वर्ल्ड कप जीता, देशभर में मना जश्न, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

world cup final

India win T-20 world cup: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर T 20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। भारत के विश्वकप जीतते ही देशभर में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। यह भारत की सबसे बडी जीत और न्यूजीलैंड की सबसे बडी हार मानी जा रही है। भारतीय टीम लगातार दो बार T-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने T-20 वर्ल्डकप जीता है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने T-20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।

टिक नहीं पाई न्यूजीलैंड

रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2