Crans Montana: स्विटजरलैंड में नए साल पर जश्न मनाते लोगों के लिए पहला दिन दुखदाई साबित हुआ है। यहां के एक बार में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में कई लोगों की मौत होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्विस पुलिस का कहना है कि ये धमाका स्विटजरलैंड के क्रैंस मोंटाना शहर में हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल ले जा रही है. ब्लास्ट के बाद इस बार में आग लग गई. इस आग में कई लोग फंस गए हैं. इन्हें स्विस पुलिस की रेस्क्यू टीम बार से बाहर निकाल रही है और अस्पताल भेज रही है.
पुलिस के अनुसार नए साल के मौके पर इस बार में पार्टियां चल रही थी और लोगों की भारी भीड़ थी. इस दौरान धमाका हुआ.
स्विटजरलैंड पुलिस ने गुरुवार सुबह बताया कि धमाका क्रैंस मोंटाना के लग्ज़री अल्पाइन स्की रिज़ॉर्ट में हुआ है. स्विस मीडिया के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने एजेंसियों को बताया, “अज्ञात वजह से धमाका हुआ है.“
उन्होंने कहा, “कई लोग घायल हुए हैं, और कई लोगों की मौत हुई है.“
उन्होंने बताया कि धमाका देर रात करीब 1ः30 बजे ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, धमाका तब हुआ जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे.
स्विटजरलैंड मीडिया में जारी तस्वीरों, वीडियो के मुताबिक धमाके के बाद जिस बिल्डिंग में बार है वो आग की लपटों में घिर गई. इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई. पुलिस का कहना है कि धमाके की वजह अबतक अज्ञात है. माना जा रहा है कि इन वीडियो को धमाके के बाद सड़क किनारे से रिकॉर्ड किया गया है.
स्विट्जरलैंड का लोकप्रिय बार है
क्रैन्स-मोंटाना वैलिस के स्विस इलाके में एक अपमार्केट स्की रिज़ॉर्ट है. ये रिजॉर्ट ब्रिटिश टूरिस्ट्स के बीच खासा लोकप्रिय है. जनवरी के आखिर में यह रिज़ॉर्ट एक बड़े स्पीड स्कीइंग इवेंट, थ्प्ै वर्ल्ड कप, की मेज़बानी करने वाला है. क्रैन्स-मोंटाना स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न से कुछ दूरी पर स्थित है. यहां पहुंचने में दो घंटे का समय लगता है.
यह भी पढ़ेंः IPL में तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिर रहमान को खेलने पर BCCI ने नहीं लगाई रोक



