KBP Times

“कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी, तो साड़ी पहनकर…” ओवैसी के बयान पर स्वामी रामभद्राचार्य का पलटवार

Swami Rambhadracharya

Swami Rambhadracharya News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है. दरअसल, ओवैसी ने कहा था कि भारत के भविष्य में हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी. जिसपर रामभद्राचार्य ने पलटवार करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया गया. हामिद अंसारी को उपराष्ट्रपति बनाया गया. उन्हें और क्या चाहिए? वह दिवास्वप्न देख रहे हैं. अगर भारत में कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी, तो वह साड़ी पहनकर ही बनेगी.

किसी की भी दादागिरी नहीं चलेगी

वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भी जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार ने कहा है कि वह कार्रवाई करेगी. वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. वहां किसी की भी दादागिरी नहीं चलेगी. भारत अब सबकी दादागिरी का जवाब देने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें: हाथों में डमरू लेकर शौर्य यात्रा में शामिल हुए PM मोदी, बोले- एक ओर स्वयं महादेव दूसरी ओर…

हिंदुस्तान में रहते हैं कभी हिंदुस्तान की बात करिए

इससे पहले जयपुर के हाथोज धाम के पीठाधीश्वर व भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति और खासकर एक समुदाय की राजनीति करने वाले जो लोग हैं उनके दिमाग में यही चलेगा. पाकिस्तान की वे बात कर रहे हैं, आप हिंदुस्तान की बात करिए. हिंदुस्तान में रहते हैं कभी हिंदुस्तान की बात करिए.

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों को धर्म के आधार पर अपना देश चुनना था, शरिया के आधार पर अपना देश चलाना था उन्होंने जिन्ना के साथ जाने का फैसला कर लिया. कभी आप बोलते हैं कि अल्लाह को मानने वाला देश का प्रधानमंत्री बनेगा, कभी आप बोलते हैं हिजाब पहनने वाली महिला देश की प्रधानमंत्री बनेगी. आप संविधान को मानते हैं तो संविधान की बात करें.

जयपुर में डंपर के बाद ऑडी बनी ‘यमराज’, 16 लोगों को रौंदती चली गई कार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2