KBP Times

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ‘राष्ट्रीय पुत्र’ घोषित करने की याचिका खारिज, SC ने कहा- आपकी एंट्री बंद करा देंगे…

Supreme Court News

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका को खारिज किया है. याचिका में मांग की गई थी कि स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. याचिका में सुभाष चंद्र बोस ‘राष्ट्र पुत्र’ घोषित करने की मांग की गई थी. साथ ही 21 अक्तूबर 1943 और 23 जनवरी 1897 यानि उनकी जयंती को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया गया था. इस मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत और जस्टिस जे.बागची की बेंच कर रही थी. कोर्ट की तरफ से कहा गया कि आप सिर्फ अदालत का समय बर्बाद कर रहे है. आप में सुधार नहीं आ रहा है.

याचिकाकर्ता को कोर्ट ने लगाई फटकार
भारत के मुख्य न्यायाधीश(CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इसी याचिकाकर्ता द्वारा पहले भी इसी तरह की याचिका दायर की थी. उस याचिका को भी खारिज किया गया था. ऐसे मुद्दे न्यायिक समीक्षा के दायरे से बाहर हैं और इन्हें उचित प्राधिकारी के समक्ष उठाया जाना चाहिए. बेंच ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता ने सिर्फ लोकप्रियता बटोरने के लिए याचिका दाखिल की है. भविष्य में वो इस तरह की बेबुनियाद याचिकाएं दाखिल न करें, वरना उनपर जुर्माना लगाया जा सकता है. कोर्ट की तरफ से निर्देश दिया कि रजिस्ट्री इस याचिकाकर्ता की ओर से ऐसे समान मुद्दों पर दाखिल किसी भी पीआईएल को स्वीकार न करे. मुख्य न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता ने कहा कि अब आप जाइए नहीं तो जुर्माना लगा देंगे.

यह भी पढ़ें: PM मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली के बीच कई बड़े समझौते, प्रधानमंत्री बोले- चिप्स से लेकर जहाजों तक…

2022 में भी याचिका की थी खारिज
इससे पहले, साल 2022 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के निर्देश की मांग इसी तरह की एक जनहित याचिका खारिज कर दी थी. उस समय तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड और न्यायाधीश जेबी परदीवाला की पीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी, साथ ही कहा था कि यह भारत सरकार का मामला है.

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”
बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की लड़ाई को तेज करने के लिए अलग रास्ता अपनाया था. वे महात्मा गांधी अहिंसा के मार्ग पर थे, वहीं बोस का मानना था कि सशस्त्र संघर्ष भी जरूरी है. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया और नारा दिया. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2