KBP Times

PM मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली के बीच कई बड़े समझौते, प्रधानमंत्री बोले- चिप्स से लेकर जहाजों तक…

India South Korea Meeting

India South Korea Meeting: नई दिल्ली में आज(20 अप्रैल) भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बंदरगाह विकास, औद्योगिक सहयोग, आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के विकास पर केंद्रित एक समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया गया. साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति ली जे म्युंग का उनके पहले भारत दौरे पर स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. राष्ट्रपति ली का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है. हर चुनौती ने जनसेवा के उनके संकल्प को और सशक्त किया है. भले ही यह उनका भारत का पहला दौरा है, लेकिन भारत के प्रति उनकी आत्मीयता हमारी पहली मुलाकात से ही स्पष्ट रही है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का यह भारत दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है. लोकतांत्रिक मूल्य, मार्केट इकॉनमी और कानून के राज का सम्मान हम दोनों देशों के DNA में है. इंडो-पैसिफिक रीजन में भी हमारा नज़रिया एक जैसा है.

“हमारे संबंध और भी मज़बूत और व्यापक हुए हैं”
उन्होंने (Narendra Modi) कहा कि इन सबके आधार पर, पिछले एक दशक में हमारे संबंध और भी मज़बूत और व्यापक हुए हैं. आज राष्ट्रपति ली के दौरे से हम इस भरोसेमंद साझेदारी को भविष्य की साझेदारी में बदलने जा रहे हैं. हम चिप्स से लेकर जहाज़ों तक, टैलेंट से लेकर टेक्नोलॉजी तक, पर्यावरण से लेकर एनर्जी तक, हर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को साकार करेंगे और साथ में दोनों देशों की तरक्की और खुशहाली पक्की करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि हम अगले दशक की सक्सेस स्टोरीज़ की नींव रख रहे हैं. AI, सेमीकंडक्टर और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने के लिए इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज लॉन्च कर रहे हैं. हम शिपबिल्डिंग, सस्टेनेबिलिटी, स्टील और पोर्ट्स जैसे एरिया में MoUs साइन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: “प्रधानमंत्री ने बहुत खतरनाक काम किया…” कन्याकुमारी में राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

“भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है”
प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि कल्चरल और क्रिएटिव इंडस्ट्रीज़ में सहयोग से हम फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग में भी नए आयाम स्थापित करेंगे. आज का बिज़नेस फोरम इन मौकों को ठोस नतीजों में बदलने का मंच बनेगा. आज, K-pop और K-ड्रामा भारत में बहुत पॉपुलर हो रहे हैं. इसी तरह, कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है. हमें खुशी है कि राष्ट्रपति ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं. इस कल्चरल कनेक्ट को मजबूत करने के लिए हम 2028 में भारत-कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल आयोजित करेंगे.

“भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है”
वहीं साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग (Lee Jae-myung) ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के लोगों और PM मोदी, मैं आपकी पहल और मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को दी गई गर्मजोशी भरी मेहमाननवाज़ी के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जो सबसे तेज़ी से विकास कर रहा है. साउथ कोरिया के राष्ट्रपति के तौर पर 8 साल में पहली बार आपके देश की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज PM मोदी और मैंने दोनों देशों रिश्तों को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर गहन बातचीत की और वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.

“भारत ग्लोबल साउथ में एक लीडर के तौर पर उभरा है”
उन्होंने (Lee Jae-myung) कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी के साथ, भारत ग्लोबल साउथ में एक लीडर के तौर पर उभरा है. आपके ‘विकसित भारत 2047’ विज़न के तहत, भारत बहुत ज़्यादा विकास कर रहा है. रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया भी चिप-बिल्डिंग, सेमीकंडक्टर और कल्चरल इंडस्ट्रीज़ में एक लीडर के तौर पर उभरा है. PM मोदी और मैंने मिडिल ईस्ट में हाल की घटनाओं पर अपने विचार साझा किए, और इस बात पर सहमत हुए कि मिडिल ईस्ट में स्थिरता और शांति बहाली ग्लोबल सिक्योरिटी और इकॉनमी के लिए बहुत ज़रूरी है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2