KBP Times

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM, अजित पवार के निधन के बाद चुनीं गई विधायक दल की नेता

Sunetra Pawar

Sunetra Pawar Oath Ceremony: दिवंगत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज (31 जनवरी) उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. वे महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं हैं. लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है. शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला. इससे पहले दिन में एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी. जिसमें सुनेत्रा को NCP विधायक दल का नेता चुना गया था. सुनेत्रा डिप्टी सीएम की शपथ से पहले राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे चुकी हैं. बता दें कि अजित पवार की बीते बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी सीएम का पद खाली हो गया था.

अजीत दादा अमर रहें के नारे लगे
लोक भवन में सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के दौरान NCP नेताओं ने ‘अजीत दादा अमर रहें’ के नारे लगाए गए. शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें:  बलूच लड़ाकों ने पाक के दस शहरों पर किया हमला, 12 सैनिकों की मौत, गोलाबारी जारी

बारामती सीट से लड़ेंगी उपचुनाव
अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट पर सुनेत्रा पवार ही उपचुनाव लड़ेंगी. शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार अपनी राज्यसभा सीट छोड़ चुकी हैं. सूत्रों की मानें तो एनसीपी उनकी जगह उनके बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजेगी.

NCP के दो गुटों में विलय भी आई थी खबरें
अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के दो गुटों में संभावित विलय की अटकलों ने भी जोर पकड़ा था. वरिष्ठ नेता शरद पवार ने इसको लेकर बातचीत भी शुरू की, यह कहते हुए कि अजित पवार अपने जीवनकाल में इसे चाहते थे. इस बीच, अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार बारामती में शरद पवार के निवास पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे, जो परिवार और पार्टी के बीच जारी चर्चा का संकेत दिखा. लेकिन बात फिलहाल सिरे नहीं चढ़ पाई और आज शनिवार को सुनेत्रा पवार को NCP नेताओं ने विधायक दल का नेता चुना और उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2