KBP Times

ममता कुलकर्णी के बयान पर सपा नेता का पलटवार, कहा- ‘अगर वो जगद गुरु नहीं…’

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद पर पूर्व अभिनेता और साध्वी ममता कुलकर्णी के बयान सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी कौन है? सवाल ये कि आप कौन हैं? आप सवाल कैसे पूछ रहे हैं? हमें ऐसे लोगों पर, उनकी बयानों पर, ममता कुलकर्णी के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है जो जगदगुरु हैं, जिनका लोग सम्मान करते हैं. सवाल इस बात का है कि अगर वो जगद गुरु नहीं भी हैं, अगर वो साधु-संत भी हैं, तो क्या आप उनका अपमान करेंगे? क्या इस देश में जो धर्म गुरु हैं, उनके सम्मान की परंपरा नहीं रही है.

“ममता कुलकर्णी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं”
सपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिस तरह से जगतगुरु का अपमान हो रहा है, साधु-संतों का अपमान हो रहा है उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है वो पहले इस देश में कभी नहीं हुआ. समाजवादी पार्टी समझती है कि किसी धर्मगुरु को ममता कुलकर्णी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. साधु-संतों का सम्मान होना चाहिए, ममता कुलकर्णी को भी साधु-संतों का सम्मान करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: “उनका अभिषेक नहीं हुआ फिर भी…” शंकराचार्य विवाद पर RLD राष्ट्रीय महासचिव का बड़ा बयान

रोहिणी आचार्य की पोस्ट पर भी बोले सपा नेता
वहीं सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने रोहिणी आचार्य की X पोस्ट पर कहा कि यह आरजेडी का अंदरूनी मामला है समाजवादी पार्टी समझती है, ये उनका परिवार का भी मामला है. निश्चित रूप से आज आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है और आरजेडी की बैठक में बहुत से सवालों के जवाब भी मिलेंगे. अपने संगठन को मजबूत बनाने की प्रक्रिया भी वो फिर से चलेगी. जिन लोगों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वो भी सवालों से परे नहीं हैं. उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच भी होनी चाहिए कि चुनावों में उनकी क्या भूमिका थी. तो सवाल यह है कि ये उनकी पार्टी आरजेडी का आंतरिक मामला है, उनके परिवार का मामला है, इस पर समाजवादी पार्टी को और कोई टिप्पणी नहीं करनी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2