KBP Times

“उनका अभिषेक नहीं हुआ फिर भी…” शंकराचार्य विवाद पर RLD राष्ट्रीय महासचिव का बड़ा बयान

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand: प्रयागराज में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद पर राजनीति गरमाती जा रही है. धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच आरएलडी राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि पूरा देश का माहौल ऐसा हो रहा है कोई इधर को कुछ कह रहा है, कोई उधर को कुछ कह रहा है. लेकिन जहां तक सनातन धर्म की बात है, जहां शंकराचार्य की बात है, वह सुप्रीम कोर्ट में 2022 से मामला विचाराधीन है. उनका अभिषेक नहीं हुआ फिर भी वह सनातनी हैं, बड़े हैं. उन्हें भी शांति से काम लेना चाहिए. वह जिस तरह के बयान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में दे रहे हैं, उन्हें भी शोभा नहीं देता.

मलूक नागर ने आगे कहा कि जिस तरह पुलिस से धक्का मुक्की हुई, उन्हें आक्रोश को कंट्रोल करके, तालमेल बैठाकर आगे बढ़ जाना चाहिए. हमें उम्मीद हैं कि आने वाले समय में यह विवाद निपट जाएगा और पहले की तरह सामान्य हो जाएगा.

खरगे पर भी किया पलटवार
वहीं आरएलडी राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि खड़गे साहब जो कुछ का कुछ बयान देते रहते हैं, कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए, अध्यक्ष हैं, कहीं न कहीं इस तरह के बयानों से कमजोर कर रहे हैं. तीन साल तक इनका अध्यक्ष नहीं बना, फिर खड़गे साहब अध्यक्ष बने, जिस दिन बने सनातन धर्म के खिलाफ बोले. कुंभ के खिलाफ बोले, आज कल इनकी पार्टी के सभी प्रवक्ता सनातन धर्म के फेवर में बोल रहे हैं. पहले वह कंफ्यूजन दूर करें…शकील साहब, नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे लोग आपकी पार्टी छोड़ छोड़कर जा रहे हैं. खड़गे साहब थोड़ा ध्यान कर लो.

कांग्रेस-RJD के गठबंधन पर क्या कहा?
बिहार में कांग्रेस-आरजेडी का गठबंधन टूटने की अटकलों पर भी मलूक नागर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं मुझे ऐसा लगता है कि जब ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है, तो कुछ लोग तो और निखर करके आते हैं और फिर देश के लिए काम करते हैं। कुछ लोग टूट जाते हैं और थोड़ा मनोबल टूट जाता है, बिखर जाते हैं. तो बिहार में जो लालू प्रसाद यादव परिवार से संबंधित मामला है. वह बहुत दिनों से सत्ता से बाहर हैं. लगातार हार मिल रही है. निराशा में कुछ ऐसी स्थिति है कि कुछ टूट से गए हैं. इंडिया गठबंधन में पहले कांग्रेस से और अब परिवार में आपस में लड़ रहे हैं. कहीं न कहीं कुछ तो है जो परेशानियां आ रही हैं और ऐसा हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी, चीन के साथ की ट्रेड डील तो लगा देंगे 100% टैरिफ

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2