KBP Times

एकनाथ शिंदे को लेकर शिवसेना UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, कहा- कोई विकल्प नहीं…

BMC Election Results 2026

BMC Election Results 2026: बीएमसी चुनाव के नतीजे आने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में नेताओं की जुबानी जंग तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री चुनने का समय आया था तब भी इस तरह की कशमकश चल रही थी. एकनाथ शिंदे को जब उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली थी तब भी वे नाराज़ दिखाई दे रहे थे. 29 सीट उस पक्ष की आई है जिसने हमारी पार्टी को तोड़ा. मुंबई की जनता ने उन्हें आईना दिखाया और बताया कि कौन सी असली शिवसेना है. हकीकत सभी जानते हैं कि एकनाथ शिंदे के पास कोई विकल्प नहीं है सिवाय इसके कि वे इस गठबंधन के साथ ही आगे बढ़ें.

“शिंदे को अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़नी है”
वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा कि एकनाथ शिंदे को अब अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़नी है कि उनका राजनीतिक वजूद रहेगा भी या नहीं. भाजपा ने अपने सभी सहयोगी दलों को चित करने का काम करती है. अब उन्हें सत्ता का मोह छोड़कर अपना अस्तित्व बचाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के संगम तट से स्नान किए बिना लौटने पर DC, डीएम-एसपी की आई प्रतिक्रिया, क्या कहा?

“फर्जी चुनाव के बाद, फर्जी गठबंधन हुआ”
वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा और इतिहास धोखे व विश्वासघात वाला है. जो उनके साथ होते हैं उसे वे निगल जाते हैं. यही हुआ मुंबई में… अब वे उनको(शिवसेना) निगल जाना चाहते हैं. भाजपा का ये जो पाप का महल है जब गिरेगा तो सब उनसे अलग खड़े नजर आएंगे. मैं चुनाव की इस जीत को फर्जी करार देता हूं. फर्जी चुनाव के बाद, फर्जी गठबंधन हुआ है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2