KBP Times

“कुछ न कुछ गड़बड़ है…” संजय राउत ने अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर खड़े किए सवाल

Sanjay Raut

Ajit Pawar death: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान हादसे में मौत हो गई. जिसको लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने कहा कि अजित दादा के साथ जो दुर्घटना हुई है उसपर सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए। कुछ न कुछ गड़बड़ है. उनकी मौत रहस्यमय है. पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ है. अजित दादा ने कहा था कि मैं पुराने घर में जाना चाहता हूं, उसके बाद भाजपा के लोगों ने अजित दादा को धमकाया कि अभी तक आपके सिंचाई घोटाले की फाइल बंद नहीं हुई है. जिसके जवाब में अजित दादा ने कहा कि मेरे सिंचाई घोटाले को छोड़ दीजिए, आपके सिंचाई घोटाले की फाइल मेरे पास है, गड़बड़ है. इसके 10 दिन बाद अजित पवार की मौत होती है क्या अर्थ हम निकालें.

संजय राउत पर अठावले ने किया पलटवार
शिवसेना UBT नेता संजय राउत के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पलटवार किया है. संजय राउत जो शंका व्यक्त कर रहे हैं ये ठीक नहीं है. संजय राउत एक पार्टी के नेता हैं. राज्य सभा में सांसद भी हैं. शरद पवार ने भी बोला है इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए. इसकी जांच होनी चाहिए कि हादसा किस कारण से हुआ.

“कम विजिबिलिटी की वजह से हादसा हुआ”
वहीं अजित पवार (Ajit Pawar Death) की विमान दुर्घटना में मौत पर NCP-SCP नेता अनिल देशमुख की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि कम विजिबिलिटी की वजह से हादसा हुआ. हालांकि, वीडियो दूर से शूट किए गए थे, लेकिन फिर भी उनमें साफ दिख रहा है कि प्लेन उड़ रहा था, लैंडिंग के समय झुक गया और क्रैश हो गया. काफी लोगों को इस बात पर शंका है. ब्लैक बॉक्स मिल गया है, उसकी जांच होगी, जांच में सब चीजें सामने आएंगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

2

2