KBP Times

विपक्ष की महिला सांसदों के PM मोदी की सीट को घेरने पर सियासी उबाल, BJP बोलीं-इतिहास में कभी नहीं…

Parliament Budget Session

Parliament Budget Session: लोकसभा में विपक्ष की महिला सांसदों के पीएम मोदी की सीट को घेरने पर सियासत तेज हो गई है. भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि मैं खुद (संसद में)वहीं प्रधानमंत्री की तरफ उसी किनारे बैठता हूं. जिस प्रकार से कांग्रेस की महिला सांसदों ने उस पूरे इलाके में आने का काम किया, वो बहुत ही दुर्भावनापूर्ण है. वो(राहुल गांधी) भारत के लोकतंत्र को, संसद को भी अपने निम्न स्तर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं. ऐसा भारतीय संसदीय इतिहास में कभी नहीं हुआ.

“पीएम पर हमला करना आसान नहीं”
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम पर हमला करना आसान नहीं है लेकिन जो व्यवहार विपक्ष दिखा रहा है. ये लोकतंत्र का मंदिर है तो हम सारे नियमों का आदर कर रहे हैं लेकिन विपक्ष क्यों नहीं कर रहा है. विपक्ष लोकतंत्र की पहले भी हत्या कर चुका है. अब वो फिर से अपनी हार की निराशा में सारी चर्चाएं रोक रहे हैं हमें नए ट्रेड डील के बारे में बताने नहीं दे रहे हैं हम इसको अपने सत्यनिष्ठा से आगे बढ़ाएंगे.

“यह राहुल गांधी के चेहरे वाली कांग्रेस”
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय संसद के इतिहास में आजतक यह नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री को बोलने से जबरन रोका जाए, घेराव किया जाए और स्पीकर को बताना पड़े कि वो(प्रधानमंत्री सदन में) ना आएं. संसद बहस की जगह है, वहां अपनी बात रखें. यह राहुल गांधी के चेहरे वाली कांग्रेस है.

यह भी पढ़ें: गद्दार दोस्त के बाद ‘अबोध बालक’ पर जुबानी जंग तेज, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘किस चीज से डर रहे हैं?’

“संसद को सड़क बनाना चाहते हैं”
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पूरा विपक्ष, खासकर राहुल गांधी, हार से इतना निराश है कि वे संसद को सड़क बनाना चाहते हैं. यह भगवान की कृपा थी कि माननीय प्रधानमंत्री उस समय वहां नहीं पहुंचे.

“यह बहुत बुरा है, यह घिनौना है”
लोकसभा में विपक्षी महिला सांसदों द्वारा PM मोदी की सीट को घेरने पर BJP सांसद अरुण गोविल ने कहा कि तैयारी साफ़ दिख रही थी, वे उस समय कुछ भी कर सकती थीं. यह बहुत बुरा है, यह घिनौना है.

“लोकतांत्रिक परंपराओं को तार तार कर देती”
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जब सदन के नेता को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था, तो मेरे पास पुख्ता ऐसी जानकारी आई कि कांग्रेस पार्टी के कई सांसद प्रधानमंत्री के आसन पर पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं. अगर यह घटना हो जाती तो यह अत्यंत अप्रिय, देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को तार तार कर देती. इसे टालने के लिए मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए.

“अगर मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम कर लिया…” क्यों बोले रविंद्र सिंह भाटी?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2