KBP Times

रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास; अधूरा रहा वर्ल्ड कप का सपना

Ronaldo

Ronaldo : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 41 साल के रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे। रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। अगले 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। असिस्ट का मतलब है गोल करने वाले खिलाड़ी को आखिरी पास देना।

वीडियो में बोले- पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया

6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले फुटबॉलर
रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद वह 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में भी पुर्तगाल की टीम का हिस्सा रहे। इस तरह उन्होंने लगातार 6 वर्ल्ड कप खेले। वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने। इन टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 27 मैच खेले और 11 गोल किए। 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करके उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उनका वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2006 में रहा, जब वह सेमीफाइनल तक पहुंची और चौथे स्थान पर रही।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Museum

अंबाला में 600 करोड़ के म्यूजियम का लोकार्पण; करनाल में शाह बोले- राहुल फैला रहे अराजकता

Ronaldo

रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास; अधूरा रहा वर्ल्ड कप का सपना

Farmer's Crop Moong in Mandi

राजस्थान में मूंग किसानों को 221 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, जाट ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

Election in US

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव नतीजों में ट्रम्प की हार, दोनों सदनों में विपक्ष डेमोक्रेट्स को बहुमत

Election in America

अमेरिका में Midterm चुनाव के लिए Voting जारी; ट्रम्प हारे तो Powerless President होंगे

Amit Shah and Rahul Gandhi

गृह मंत्री बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल ने दिया पीएम मोदी को बहस का चैलेंज

Tushar kapoor

एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग की धमकी, पांच करोड़ मांगे, हैरी बॉक्सर के नाम से आया फोन

DRDO

भारत ने एक लॉन्चर से 2 मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट का टेस्ट सफल

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

2

2