KBP Times

Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग?

Rajya Sabha Chunav 2026

Rajya Sabha Chunav 2026: चुनाव आयोग ने जून-जुलाई में खाली होने वाली राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है. ये चुनाव 10 राज्यों में होने हैं, जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. आयोग के अनुसार 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी. इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की दो सीटों पर उपचुनाव कराने का भी ऐलान किया गया है. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान
चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. ये सीटें जून और जुलाई में अलग-अलग तारीखों पर खाली हो रही हैं. आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 1 जून को अधिसूचना जारी होने के साथ होगी, जबकि 8 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तय की गई है.

किन राज्यों में कितनी सीटों पर होगा चुनाव
राज्यसभा चुनाव 10 राज्यों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर मतदान होगा. वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों के लिए चुनाव होंगे. झारखंड की दो सीटों के अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर चुनाव कराया जाएगा.

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उपचुनाव
चुनाव आयोग ने राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की भी घोषणा की है. महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई है. उन्होंने विधायक बनने के बाद 6 मई को राज्यसभा सदस्यता छोड़ दी थी. उनका कार्यकाल जुलाई 2028 तक था. वहीं तमिलनाडु में AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने मैलाम विधानसभा सीट से विधायक बनने के बाद राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल जून 2028 तक था. इन दोनों सीटों पर भी 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना कराई जाएगी.

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग की तैयारी
चुनाव आयोग ने कहा है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि मतदान और मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें: Cockroach is back -सीजेपी का एक्स पर नया अकाउंट, लिखा-कॉकरोच मरते नहीं, इंस्टाग्राम पर 1.93 करोड़ फॉलोअर्स

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

2

2