KBP Times

Cockroach is back -सीजेपी का एक्स पर नया अकाउंट, लिखा-कॉकरोच मरते नहीं, इंस्टाग्राम पर 1.93 करोड़ फॉलोअर्स

Cockroach is back

CJP : सोशल मीडिया पर नवगठित संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में फॉलोअर्स दोगुने हो गए हैं। अब ये आंकड़ा 193 करोड़ पहुंच गया है। जो देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी से ज्यादा हैं। कॉकरोच का एक्स पर पुराना अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था जिसके बाद संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कॉकरोच इज बैक के नाम से नया अकाउंट बनाया है लिखा है कॉकरोच मरते नहीं। जहां तक संगठन की लोकप्रियता की बात है तो भारतीय जनता पार्टी के 90 लाख और कांग्रेस के 134 करोड़ फॉलोअर्स हैं। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है। वहीं, 21 मई को CJP का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच मरते नहीं। नए अकाउंट से पहला पोस्ट कल दोपहर 2.29 बजे की गई थी। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे तक इसके एक्स पर 1.26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। सीजेआई सूर्यकांत ने 15 मई को देश के बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहा था।

CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे

15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ आरटीआई और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’ इसके अगले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम से डिजिटल पहल शुरू हुआ। वहीं सीजेआई ने अपने बयान पर विवाद बढ़ने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी नाम पर ट्रेडमार्क के लिए 3 आवेदन

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम के अधिकार पाने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल पर दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं देने वाली श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन मांगा गया है। ये आवेदन अजीम आदमभाई जम, अखंड स्वरूप और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की एक प्रोपराइटरशिप फर्म की ओर से दाखिल किए गए हैं। इन व्यक्तियों के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

कॉकरोच ड्रेस में सफाई अभियान

दिल्ली में कुछ लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई करते नजर आए। समर्थकों का कहना है कि यह आंदोलन फिलहाल चुनाव लड़ने से ज्यादा युवाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।

क्यों युवाओं को पसंद आ रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी

1. सोशल मीडिया पर यूथ कनेक्शन

कॉकरोच जनता पार्टी का कंटेंट खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया। पार्टी ने ‘वन इमोजी चौलेंज’ चलाया, जिसमें लोगों से अपने सोशल मीडिया बायो में कॉकरोच इमोजी लगाने की अपील की गई।
फॉलोअर्स के साथ मिलकर रील्स और पोस्ट बनाई गईं। रुब्वबातवंबीश्रंदजंच्ंतजल तेजी से ट्रेंड हुआ और इस पर लाखों पोस्ट शेयर होने लगे। लॉन्च के बाद कई पत्रकारों, इन्फ्लुएंसर्स, नेताओं और युवाओं ने भी इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट किया। पार्टी फाउंडर अभिजीत ने कई मीडिया इंटरव्यू देकर इसकी चर्चा और बढ़ाई।

2. सही समय पर एंट्री

CJP ऐसे वक्त में सामने आई, जब पेपर लीक, महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर युवाओं में नाराजगी थी। अभिजीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि CJI की कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद उन्होंने X पर सवाल पूछा था कि अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। इस पर युवाओं से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और वहीं से CJP बनाने का आइडिया आया।

3. बेरोजगारी से बढ़ता गुस्सा

देश में पढ़े-लिखे युवाओं के बीच बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर दिन औसतन 40 छात्र आत्महत्या करते हैं। भारत में हर साल 80 लाख लोग ग्रेजुएट होते हैं। 15 से 29 साल के 40ः और 25 से 29 साल के 20ः ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। ये आंकड़े अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की ट ऑफ वर्किंग इंडिया रिपोर्ट-2026 के हैं। मेटा, अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं। मार्च में ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारियों को निकाला था, जिनमें से 12 हजार भारतीय थे।

यह भी पढ़ें : SBI बैंक 23 से 28 मई तक बंद, निपटा लें जरूरी काम, कारण- वीकेंड, हड़ताल और बकरीद की छुट्‌टी

यह भी देखें: खाचरियावास ने उजागर किया BJP सरकार का सच! युवाओं के सपने तोड़ रही सरकार? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2