KBP Times

राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री को बताया ‘गद्दार दोस्त’ बिट्टू बोले-देश के दुश्मनों से लेना-देना नहीं

Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu

Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu: लोकसभा में बुधवार को भी 8 सांसदों के निलंबन पर जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर ‘PM इज कॉम्प्रोमाइजड’ पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और नेता विपक्ष राहुल गांधी आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच जुबानी जंग हो गई. राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद को गद्दार दोस्त बताया तो रवनीत बिट्टू को भी पलटवार करते हुए देश का दुश्मन बताया.

बिट्टू ने कहा कि उनका देश के दुश्मनों से कोई लेना-देना नहीं है. रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया. वहीं मामले पर सांसद बिट्टू की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि सबसे बड़े देशभक्त सिर्फ वही हैं. उनके पिताजी ने शहादत दी. पार्टी में मेरी यही लड़ाई थी मेरे दादा बेअंत सिंह जो शहीद हुए. पंजाब में कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने ही आग लगाई थी. हमारी सबसे पवित्र जगह, गोल्डन टेंपल पर गोलियां चलाई गईं, हज़ारों सिखों और पंजाबियों को मार दिया गया.

“अगर मैं भाजपा में हूं तो आपको तकलीफ है”
सांसद बिट्टू ने आगे कहा कि हमारी माता-बहनों का मर्डर कराया. इन्हें यही दर्द था कि अगर राजीव गांधी का नाम शहीद लेना पड़ता है तो साथ में शहीद ए आज़म सरदार बेअंत सिंह(मेरे दादा) भी कहना पड़ता है. मैं उस परिवार से आता हूं. उन्हें यही तकलीफ है. अगर एक शहीद का पोता आपके(राहुल गांधी) साथ था तो ठीक था, अगर मैं भाजपा में हूं तो आपको तकलीफ है. जब उन्होंने ये कहके हाथ मिलाने आगे बढ़ाया तो मैंने कहा कि आप देश के गद्दार हो जो रोज सेना के खिलाफ बात करते हैं. मेरा गांधी परिवार के वारिस के साथ हाथ नहीं मिलेगा. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज तो गली के गुंडे भी यह काम नहीं करते जो राहुल गांधी ने किया है. जब मैंने हाथ नहीं मिलाया तो वह शारीरिक हमला पर आने ही वाले थे.

यह भी पढ़ें: “वह नौटंकी की मास्टर हैं…” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

“अरे ये तो वो हल्का आदमी है”
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ और बिट्टू द्वारा उन्हें ‘देश का दुश्मन’ कहने पर कहा कि अरे ये तो वो हल्का आदमी है, हल्का आदमी है. इतनी हल्की बात मत करें, हंसी-मजाक की बात को हंसी-मजाक तक रहने दें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2