KBP Times

“वह नौटंकी की मास्टर हैं…” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वह नौटंकी की मास्टर हैं. पिछले चुनाव में पैर टूट गया, जैसे नतीजे आए तो पैर ठीक हो गया. अभी SIR में जितनी गड़बड़ियां ममता बनर्जी ने की हैं. उन्होंने अधिकारियों को टीएमसी का कार्यकर्ता बना दिया है. अब वह उल्टा सुप्रीम कोर्ट जा रही हैं.

“ममता बनर्जी ड्रामा कर रही हैं”
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ममता बनर्जी ड्रामा कर रही हैं. उन्हें पता है कि बंगाल के लोगों को उनके ‘जंगल राज’ की सच्चाई पता चल गई है. बंगाल के लोगों ने उन्हें पहचान लिया है, इसीलिए वह हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहती हैं. जहां-जहां चुनाव होता है कई जगह हम जीतते हैं कई जगह नहीं जीतते हैं चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराती है. चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए वो सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: ‘सॉरी मम्मी-पापा…’ ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करने के लिए 9वीं मंजिल से कूदीं तीन सगी बहनें

“ममता बनर्जी सिर्फ एक नैरेटिव बना रही हैं”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश होने पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ एक नैरेटिव बना रही हैं. उन्हें पता है कि वह चुनाव हारने वाली हैं, इसीलिए वह लंबे समय से पश्चिम बंगाल में रोती रहीं कि SIR सिर्फ उन्हें हराने के लिए हो रहा है. यह पूरे देश में हो रहा था, सिर्फ पश्चिम बंगाल में नहीं.

“ममता बनर्जी की छुट्टी होने वाली है”
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि ममता बनर्जी के पास और कोई मुद्दा नहीं है. वो अपना भविष्य देख रही हैं. इस बार 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की छुट्टी होने वाली है. पश्चिम बंगाल से उनका जाना तय है तो वो ऐसी स्थिति में SIR को लेकर पूरे देश में एक नैरेटिव बनाना चाहती हैं. चुनाव आयोग ने एक सही काम किया और निष्पक्ष तरीके से सब हो रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2