KBP Times

ईरान पर अमेरिकी हमलों पर पोप बोले, “युद्ध के खिलाफ बोलता रहूंगा, शांति ही मेरा संदेश”, पोप और ट्रंप के बीच मतभेद

Pop Leo catholic

Pop : कैथोलिक ईसाइ धर्मगुरु पोप लियो ने कहा है कि वह युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे, भले ही उन्हें आलोचना का सामना करना पड़े। पोप लियो का यह बयान उस समय आया है जब ट्रम्प ने हाल ही में उनकी आलोचना की थी। हालांकि, पोप ने साफ किया कि वह इस मुद्दे पर किसी तरह की बहस में नहीं पड़ना चाहते।

युद्व के खिलाफ बोलेंगे

पोप ने कहा कि वह आगे भी खुलकर युद्ध के खिलाफ बोलते रहेंगे और दुनिया में शांति, बातचीत और देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सारे निर्दाेष लोग मारे जा रहे हैं। किसी को खड़े होकर यह कहना होगा कि इससे बेहतर रास्ता भी है। पोप लियो इस समय 10 दिनों के अफ्रीका दौरे पर हैं, जहां वह चार देशों का दौरा करेंगे। यह उनका पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय दौरा है।

पोप का ट्रम्प से डिबेट करने से इनकार

पोप लियो ग्प्ट ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ किसी भी तरह की बहस से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम राजनीति करना नहीं, बल्कि दुनिया में शांति का संदेश देना है। हाल ही में ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पोप लियो की आलोचना की थी। उन्होंने पोप को कमजोर और विदेश नीति के लिए खराब बताया था। सोमवार को अफ्रीका के अल्जीरिया दौरे के दौरान पोप लियो  ने पत्रकारों से कहा- मैं कोई राजनेता नहीं हूं और मेरा ट्रम्प से बहस करने का कोई इरादा नहीं है।श् उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मुख्य काम दुनिया में शांति को बढ़ावा देना है। पोप लियो ने हाल ही में ईरान युद्ध पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया में बढ़ती आक्रामकता और ताकत का घमंड खतरनाक है और इससे बचने के लिए प्रार्थना और शांति जरूरी है।

ट्रम्प ने पोप लियो को विदेश नीति के लिए खराब बताया

ट्रम्प ने कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप लियो सोलहवें को विदेश नीति के लिए खराब बताया है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि पोप का रुख विदेश नीति के मामलों में सही नहीं है। दरअसल पिछले हफ्ते पोप लियो ने ईरान को लेकर ट्रम्प की धमकियों और बयानबाजी की आलोचना की थी। ट्रम्प ने कहा कि वह ऐसे पोप को नहीं चाहते जो ईरान के परमाणु हथियार रखने के मुद्दे पर नरम रुख अपनाएं।

यह भी पढ़ें : इस्लामाबाद में वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका का होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान, ट्रंप का दावा- ईरान की नौसेना खत्म

यह भी देखें : “अब शहर में डर लगता है…” जयपुर में सरेआम छेड़छाड़ की वारदात पर बोलीं छात्राएं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2