KBP Times

सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM बनने पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- अजित दादा के सपने को…

Sunetra Pawar Oath Ceremony: दिवंगत NCP चीफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप शपथ ली है. जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार को हार्दिक बधाई. मुझे पूरा विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजीतदादा पवार के सपने को आगे बढ़ाएंगी.

“महाराष्ट्र को इससे बहुत फायदा होगा”
सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर NCP विधायक सना मलिक ने कहा कि इतिहास रचा गया है क्योंकि सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. महाराष्ट्र को इससे बहुत फायदा होगा क्योंकि वह हमेशा सामाजिक कामों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रही हैं.

यह भी पढ़ें: बलूच लड़ाकों ने पाक के दस शहरों पर किया हमला, 12 सैनिकों की मौत, गोलाबारी जारी

“सुनेत्रा ताई पर लोगों ने विश्वास जताया है”
महाराष्ट्र विधान परिषद की डिप्टी चेयरपर्सन डॉ. नीलम गोर्हे ने सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर कहा कि जो संकट, जो आपत्ति महाराष्ट्र पर आई, अजीत पवार का निधन हो गया, उसके कारण ये जिम्मेदारी उन्हें लेनी पड़ी. जब भी इतिहास में आप देखेंगे तो पाएंगे कि जब भी राज्य पर कोई संकट आया है तो कई महिलाओं ने आगे आकर जिम्मेदारी ली है. सुनेत्रा ताई पर लोगों ने विश्वास जताया है. वे अच्छा काम करेंगी, ऐसा मेरा विश्वास है.

“काम करने की शक्ति भगवान उन्हें दें यही कामना करता हूं”
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार ने सुनेत्रा पवार केउपमुख्यमंत्री बनने पर कहा कि जिस वातावरण में ये शपथ विधि हुआ है, हम सबने बड़े नेता, राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को गवाया है, वे हमारे बीच नहीं रहे. उन्हें आज श्रद्धांजलि देते हैं. उसी के साथ उनके परिवार व उनके दल ने ये निर्णय किया। उनके दल व परिवार के इस निर्णय के बाद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली है. काम करने की शक्ति भगवान उन्हें दें यही कामना करता हूं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2