KBP Times

PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ किया डिनर, X पोस्ट में लिखा- बातचीत का इंतजार…

PM Modi Italy Visit

PM Modi Italy Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के आखिरी पड़ाव में मंगलवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे थे. जहां उनका इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्वागत किया. वहीं आज बुधवार को पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रोम पहुंचने पर मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर विचार साझा किए. मैं आज होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे.

PM Narendra Modi

“हमारे देश का गौरव बढ़ाता रहता है”वहीं दूसरे एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि इटली में भारतीय समुदाय द्वारा रोम में कल शाम किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं. भारत के प्रति उनका गहरा स्नेह और भारत-इटली संबंधों को सुदृढ़ करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है. भारतीय प्रवासी समुदाय दुनिया भर में हमारे देश का गौरव बढ़ाता रहता है.

PM Narendra Modi

“रोम में काशी की एक झलक”
तीसरे पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि रोम में काशी की एक झलक! इटालियन चित्रकार जियानपाओलो टैमासेट्टी ने वाराणसी पर अपना कार्य प्रस्तुत किया. भारतीय संस्कृति के प्रति उनका जुनून चार दशकों से अधिक पुराना है.1980 के दशक में उन्होंने वैदिक संस्कृति पर पुस्तकों के लिए एक इलस्ट्रेटर के रूप में काम शुरू किया था. 2008 से 2013 के बीच उन्होंने महाभारत से संबंधित 23 बड़े चित्रों पर कार्य किया था.

“मेरे दोस्त, रोम में आपका स्वागत है”
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की. तस्वीर के साथ- मेरे दोस्त, रोम में आपका स्वागत है. मेलोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दोनों नेता इटली के मशहूर ऐतहासिक स्थल कोलोसियम के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान में मचेगी तबाही! डोनाल्ड ट्रंप ने बताया किस दिन करेंगे हमला, तेहरान बोला- मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2