Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास-लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना’ विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत आज प्रिवेंटिव और होलिस्टिक हेल्थ के लिए एक विशाल विजन पर काम कर रहा है. पिछले कुछ वर्षों में देश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है. सैकड़ों जिलों में नए नए मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं. आयुष्मान भारत योजना आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच गांव-गांव तक बढ़ाई गई है.
“कई देशों में केयरगिवर्स की भारी मांग है”
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि आने वाले दशक में देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी. वर्तमान में दुनिया के कई देशों में केयरगिवर्स की भारी मांग है. इसलिए हेल्थ सेक्टर में लाखों युवाओं के लिए नई स्कील आधारित रोज़गार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं. मैं इस वेबिनार में उपस्थित हेल्थ सेक्टर के विशेषज्ञों से आग्रह करूंगा कि वे नए ट्रेनिंग मॉडल और पार्टनरशिप विकसित करने पर सुझाव दें ताकि देश में ट्रेनिंग इको सिस्टम और ज्यादा मजबूत हो सके.
यह भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर भड़की बीजेपी, कहा-बेवकूफी की हद…
“भारत का हर युवा कुछ नया करना चाहता है”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि पिछले एक दशक में हमारे देश की सोच में बड़ा बदलाव आया है. आज गांवों, कस्बों और शहर की सीमाओं से परे भारत का हर युवा कुछ नया करना चाहता है. उसमें कुछ कर गुजरने का जज्बा है. नई पीढ़ी का ये नया माइंडसेट देश की सबसे बढ़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि इस वेबिनार में मैं आप सभी से भारत के टूरिज्म इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक होलिस्टिक अप्रोच पर चर्चा करने का आग्रह करता हूं. ट्रेनिंग गाइड, हॉस्पिटैलिटी स्किल्स, डिजिटल कनेक्टिविटी, कम्युनिटी पार्टिसिपेशन, साफ-सफाई और टूरिज्म से जुड़े दूसरे एरिया पर आपके सुझाव बहुत इंपॉर्टेंट होंगे.



