Parliament Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज सोमवार से शुरू होने वाला है. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है. इसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग की गई है. जिससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने मीडिया से बातचीत के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है. ये अबोध बालक संसद को चलने नहीं देना चाहते. अगर ये प्रस्ताव लाते हैं तो ये बेवकूफी की हद की सीमा पार है.
“वे लोकतंत्र की अनदेखी करते हैं”
वहीं केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने कहा कि संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा आज शुरू होने वाला है. दुख की बात है कि इसकी शुरुआत लोकसभा स्पीकर के खिलाफ एक प्रस्ताव से हो रही है. हम इसका जवाब देंगे, लेकिन कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वे संवैधानिक पदों और संवैधानिक गरिमा को गिराने के लिए कहां तक जाएंगे. वे कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना करते हैं. वे चुनाव आयोग की अनदेखी करते हैं. वे लोकतंत्र की अनदेखी करते हैं. कांग्रेस वाले सिर्फ एक परिवार को मानते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत ने T-20 टूर्नामेंट का वर्ल्ड कप जीता, देशभर में मना जश्न, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
“जो प्रस्ताव ला रहे हैं वो गलत है”
भाजपा सांसद नरहरि हीरालाल अमीन (Narhari Hiralal Amin) ने कहा कि विपक्ष का काम ही विरोध करना है लेकिन करने के लिए भी मर्यादा चाहिए. ओम बिरला के खिलाफ वे जो प्रस्ताव ला रहे हैं वो गलत है. हर लोकसभा सांसद को उन्होंने बोलने की इजाजत दी है. लेकिन नेगेटिव और संसद के विरुद्ध की बात करने के लिए जब उनको रोका जाए तो प्रस्ताव ला रहे है वो गलत है.



