KBP Times

संसद मॉनसून सत्र; पेपर लीक बिल पर विपक्ष चर्चा को हुआ तैयार

Mansoon Session on Parliament

Paper Leak Bill : संसद के चालू मॉनसून सत्र में चला आ रहा गतिरोध अब टूट गया लगता है. जानकारी के अनुसार विपक्षी दल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए सहमत हो गए हैं. स्पीकर ओम बिरला की पहल पर प्रमुख राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स ने सदन में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए सहमति जता दी है. इससे पहले आज लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरु हुई विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी दलों से आग्रह है कि वे आज शाम पांच बजे तक तय कर लें कि और पेपर लीक बिल पर सहमति बना लें। इसके बाद लोकसभा को पांच बजे तक के लिए स्थागित कर दिया था।

मंगलवार को चर्चा

पेपर लीक के खिलाफ लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक, 2026 पर 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे से चर्चा की शुरुआत हो सकती है. सदन की कार्यवाही के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से आग्रह किया था कि यह विषय देश के करोड़ों विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है. ऐसे में इस पर व्यापक और सार्थक चर्चा होना उचित है।

अध्यक्ष का आग्रह काम आया

स्पीकर ने सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों से ही शाम 5 बजे तक चर्चा शुरू करने को लेकर संवाद कर रास्ता निकालने का भी आग्रह किया था. स्पीकर ने इसके बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स से खुद बातचीत की. इसका नतीजा यह हुआ कि सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों पक्षों में इस बिल पर चर्चा की सहमति बन गई और तय हुआ कि मंगलवार को 12 बजे से बिल पर विस्तृत चर्चा शुरू होगी।

दल बिल पर रख सकते हैं सुझाव

यह विधेयक सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल, संगठित परीक्षा माफिया और अन्य अनुचित साधनों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है. मंगलवार को होने वाली चर्चा के दौरान विभिन्न दल विधेयक के प्रावधानों पर अपने सुझाव और संशोधन भी रख सकते हैं. चर्चा के बाद सरकार इन सुझावों का जवाब देगी और इसके बाद विधेयक को सदन की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने दोपहर 12 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, यह बिल पेश किया था. डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच ही यह बिल पेश किया और स्पीकर की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्य वेल में जमे रहे. स्पीकर ने कार्यवाही पहले दो, और फिर पांच बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी थी.

यह भी पढ़ें –राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर SC में सुनवाई, कहा- SIT में CA को शामिल करें…

यह भी देखें –30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2