Rule Change: आज 27 दिसंबर हो चुकी है, धीरे-धीरे साल 2025 समाप्ति की ओर आगे बढ़ रहा है. 1 जनवरी से साल 2026 की शुरुआत होने वाली है. नए साल की शुरुआत के साथ कई नियम बदलने वाले हैं. जो सीधे आम जनता को प्रभावित कर सकते हैं. कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं, आइए विस्तार से बताते हैं.
पहला बदलाव- बैंक यूपीआई और डिजिटल पेमेंट (Rule Change) के नियम सख्त होने जा रहे हैं. सिम वेरिफिकेशन के नियमों को और अधिक कड़ा किया जाएगा. ताकि टेलीग्राम, व्हाट्सएप जैसे ऐप्स से फ्रॉड को कम किया जा सके.
दूसरा बदलाव- एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक जैसे बैंकों ने लोन की दरें कम कर दी हैं. जो 1 जनवरी से प्रभावी होने वाले हैं. नई फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें भी लागू होंगी. इससे आपका निवेश भी प्रभावित हो सकता है.
तीसरा बदलाव- पैन और आधार कार्ड को लिंक (Rule Change) करने की डेट दिसंबर तक ही खत्म हो जाएगी. अगर उन्हें लिंक नहीं किया गया तो वो 1 जनवरी से निष्क्रिय हो जाएंगे. जिसकी वजह से लोग रिसिप्ट, आईटीआर रिफंड और बैंकिंग लाभ नहीं ले पाएंगे. पैन कार्ड निष्क्रिय होने से आप कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें; पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव बढ़ा, पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
चौथा बदलाव- ऑयल कंपनियां (Rule Change) हर महीने एलपीजी के साथ ही सीएनजी-पीएनजी और एटीएफ के दाम बदलती हैं. 1 जनवरी से एलपीजी के साथ सीएनजी-पीएनजी और जेट फ्यूल के दाम में बदलाव किए जा सकते हैं. एटीएफ को जेट फ्यूल भी कहा जाता है, जो एक तेज ईंधन होता है. इसके दाम घरेलू और इंटरनेशनल दोनों के लिए अलग-अलग तय होते हैं.
पांचवां बदलाव- नया इनकम टैक्स एक्ट (Rule Change) 2026 से पूरी तरह से लागू नहीं किया जाएगा. लेकिन सरकार जनवरी तक नए टैक्स रिटर्न फॉर्म और नियमों को नोटिफाई करेगी, जो 1 अप्रैल 2026 यानी वित्त वर्ष 2026-27 से लागू होगा. नए कानून के तहत प्रोसेस और टैक्स ईयर की परिभाषा में बदलाव किया गया है. आईटीआर फॉर्म को सरल बनाया जाएगा और सिस्टम को सरल बनाया जााएगा.
यह भी देखें; जुमे की नमाज से पहले चौमू में बवाल | पुलिस पर पथराव, 50 से ज्यादा पत्थरबाज गिरफ्तार | KBP Times



