KBP Times

देश में गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा, सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसरों की बैठक

chandigarh police headquarter

Gangstors : देशभर में सक्रिय गैंगस्टरों और उनके बढ़ते नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। इस संबंध में मंगलवार को चंडीगढ़ में हाईलेवल बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक समेत अनेक राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में गैंगस्टरों के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने, कॉमन डेटाबेस तैयार करने और आतंकवाद से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

गैंगस्टर गिरोहों पर कार्रवाई

इस हाईलेवल बैठक का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग राज्यों में सक्रिय गैंगस्टर गिरोहों पर प्रभावी और समन्वित कार्रवाई करना था. बैठक में एनआईए के डीजी के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए. अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और गैंगस्टरों के बदलते तौर-तरीकों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. साथ ही राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

गैंगस्टरों का एक कॉमन डेटाबेस बनेगा

बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव गैंगस्टरों का एक कॉमन डेटाबेस तैयार करने को लेकर रहा. इस डेटाबेस में अलग-अलग राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी. अधिकारियों ने इस बात पर भी चर्चा की कि किस राज्य में कौन-सा गैंग सबसे ज्यादा सक्रिय है और उसके खिलाफ किस तरह की रणनीति अपनाई जानी चाहिए. इससे राज्यों के बीच सूचना साझा करने की प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है।

देश के बडे गैंगस्टरों पर चर्चा

बैठक में खास तौर पर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रोहित गोदारा जैसे बड़े गैंगस्टरों के सिंडिकेट पर चर्चा हुई. इन गैंगों के देशभर में फैले नेटवर्क, उनके ऑपरेशन के तरीके और उन पर संयुक्त कार्रवाई की रणनीति तैयार करने पर अधिकारियों ने विचार किया. हाल के दिनों में इन गैंगस्टरों की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पहले से अधिक सतर्क हैं और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए समन्वित अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

अपराधियों के अंतरराष्ट्रीय संपर्क

बैठक में हाल ही में सामने आए अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का भी जिक्र हुआ. अधिकारियों ने चर्चा की कि अमेरिकी जांच एजेंसी ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े मामले में चार्जशीट तैयार की है. इसके अलावा गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय संपर्क, विदेशों में बैठे उनके सहयोगियों और सीमापार से मिलने वाली मदद को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. सुरक्षा एजेंसियों का फोकस ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने पर है।

सीमा पार से ड्रग्स, हथियार और आंतकी गतिविधियों पर चिंता

पंजाब सीमा के जरिए पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजे जा रहे हथियार और मादक पदार्थ भी बैठक का अहम मुद्दा रहे. अधिकारियों ने इस बात पर चिंता जताई कि सीमा पार से आने वाले हथियार और ड्रग्स का इस्तेमाल कई गैंगस्टर गिरोह आपराधिक वारदातों में कर रहे हैं. इसे रोकने के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। साथ ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी द्वारा गैंगस्टरों के जरिए आतंक फैलाने की कथित साजिशों और टेरर-गैंगस्टर नेटवर्क से निपटने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में शामिल सभी राज्यों के अधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं, ताकि भविष्य में संयुक्त और अधिक प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें :  स्वामी गिरी बोले – राम मंदिर में तीन करोड़ रुपये के चढ़ावे की चोरी का अनुमान

यह भी देखें : 16 साल की जयपुर की सोनाक्षी चौधरी ने रचा इतिहास | भारत की सबसे कम उम्र की एनालॉग एस्ट्रोनॉट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Celebration

जयपुर के शहीद स्मारक पर छात्रों ने मनाया जश्न, जोधपुर में भी जमकर थिरके

Student protest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

2

2