KBP Times

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

breaking news

Breaking News : आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा मंत्री प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेजा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरा मन पिछले दस दिनों से दुखी था और मैंने अपनी जिम्मेदारी से कभी मूंह नहीं मोडा है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए मौन रखा। कॉकरोच जनता पार्टी प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी थी। राहुल गांधी ने भी आज सुबह कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन यह मंजूर नहीं। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर उपद्रव, प्रदर्शनकारियों का पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज

दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झडप हो गई है। जानकारी के अनुसार एलआईसी बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं है। कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबर है।

इस्तीफा नहीं तो बातचीत का क्या मतलब

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। दोनों के बीच तीसरी बैठक हो सकती है। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

पुलिस बोली- फेक न्यूज फैलाने वाले 400 से ज्यादा अकाउंट बंद किए गए

पुलिस ने कहा कि फेक न्यूज फैलाने वाले 400 से ज्यादा अकाउंट बंद किए गए। फेक न्यूज फैलाने वाले 400 से ज्यादा अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है। ऐसे ही अकाउंट ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भी एक्टिव हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने कहा- सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रहे हैं

दिल्ली पुलिस बोली- हम सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी जल्दी से वायरल हो जाती है। इसलिए किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले फैक्ट चेक जरूरी है। हम भी फेक न्यूज पर नजर रखे हुए हैं और लगातार सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रहे हैं।

CJP बोली- पुलिस लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोके

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि वह नागरिकों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेना, डराना-धमकाना और जंतर-मंतर पहुंचने से रोकना तुरंत बंद करे। पार्टी ने पुलिस से जंतर-मंतर के आसपास डर और घेराबंदी का माहौल बनाने से बाज आने की भी अपील की है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Election in America

अमेरिका में Midterm चुनाव के लिए Voting जारी; ट्रम्प हारे तो Powerless President होंगे

Amit Shah and Rahul Gandhi

गृह मंत्री बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, राहुल ने दिया पीएम मोदी को बहस का चैलेंज

Tushar kapoor

एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग की धमकी, पांच करोड़ मांगे, हैरी बॉक्सर के नाम से आया फोन

DRDO

भारत ने एक लॉन्चर से 2 मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट का टेस्ट सफल

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

Sharad pawar admit in hospital

शरद पवार के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; हालत स्थिर, निगरानी में रखा

Awarness Program in Jaipur

जयपुर में हृदय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

2

2