KBP Times

स्टाइलिश कैसे दिखें ? आजमाएं यह ख़ास ट्रिक्स

Mumbai:स्टाइलिश कैसे दिखें ? आजमाएं यह खास ट्रिक्स

Mumbai: अच्छा और स्टाइलिश दिखना हर किसी की चाहत होती है. लेकिन स्टाइलिश कैसे दिखें ? यदि नीचे दिए पांच ट्रिक्स आजमाएंगें तो कम बजट में लोग आपके कपडों और स्टाइल की तारीफ करेंगें। हालांकि स्टाइलिश दिखने के लिए लोग महंगे से महंगे आउटफिट्स और चीजें खरीदते हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है. आप चाहें तो कम बजट में भी एक्सपेंसिव और क्लासी दिख सकते हैं. इमेज स्टाइलिस्ट और इंटीग्रेटिव वेलनेस ने इसके लिए खास टिप्स बताई हैं. सही फैशन सेंस और कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप कम बजट में भी हमेशा क्लासी और कॉन्फिडेंट नजर आ सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

स्टाइलिश दिखने के लिए फिट वाले कपड़े पहनें

हमेशा स्ट्रक्चर्ड फिट वाले कपड़े चुनें. जैसे अच्छे फिट का ब्लेजर, ट्राउजर या पैंट. ऐसे कपड़े बॉडी को सही शेप देते हैं और आपका लुक तुरंत शार्प और पॉलिश्ड बना देते हैं. एक अच्छी फिटिंग का ब्लेजर आप जींस, ड्रेस या ट्राउजर किसी के साथ भी पहन सकते हैं.

न्यूट्रल कलर को दें प्राथमिकता

अगर आप कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो न्यूट्रल कलर सबसे स्मार्ट ऑप्शन हैं. व्हाइट, बेज, ग्रे और ब्लैक जैसे रंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. इन रंगों को मिक्स-मैच करना आसान होता है और ये हर मौके पर एलिगेंट लगते हैं. एक ही कपड़े को अलग-अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है.
नंबर 3- पॉइंटेड टो फुटवियर चुनें,  पॉइंटेड टो फुटवियर आपके पैरों को लंबा दिखाते हैं. चाहे फ्लैट्स हों या हील्स, इस शेप के जूते पहनने से पूरा लुक ज्यादा क्लासी लगता है. ये छोटी हाइट वालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इससे हाइट लंबी नजर आती है.

यह भी पढ़ेंः रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, राजधानी कीव पर दागी मिसाइल

स्लीक और शाइनी हेयर

कपड़े कितने भी अच्छे क्यों न हों, अगर बाल सही न हों तो लुक अधूरा लगता है. इसलिए हमेशा स्लीक और शाइनी हेयर रखें. साफ, अच्छे से सेट किए हुए बाल आपके आउटफिट को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं. इसके लिए ज्यादा महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है, बस सही हेयर केयर रूटीन अपनाएं.

मिनिमल एक्सेसरीज पहनें

कम बजट में स्टाइलिश दिखने का सबसे बड़ा राज है मिनिमल एक्सेसरीज. बहुत ज्यादा जूलरी पहनने की बजाय एक स्टेटमेंट ईयररिंग, घड़ी या सिंपल नेकलेस काफी होता है. इससे लुक ओवरलोडेड नहीं लगता और आप ज्यादा एलिगेंट नजर आते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क