KBP Times

यूपी में ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से मचा बवाल, पथराव, गाड़ियां तोड़ीं, कई पुलिसकर्मी घायल

Farsa Wale Baba Murder

Farsa Wale Baba Murder: उत्तर प्रदेश के मथुरा के ब्रज थाना क्षेत्र में गौरक्षक संत चंद्रशेखर जिनको ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता है. उनकी गौतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी है. जिसके बाद बवाल मचा हुआ है. आक्रोशित लोगों ने दिल्ली आगरा हाईवे को जाम कर दिया है, जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
फरसा वाले बाबा के एक साथी ने दावा किया कि ट्रक में गौवंश होने की सूचना पर शनिवार तड़के बाबा अपने साथियों के साथ एक ट्रक का पीछा कर रहे थे. तभी बाबा ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसके सामने बाइक खड़ी कर दी. ट्रक का ड्राइवर बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया. जिसके बाद बाबा की मौत हो गई. बाबा की मौत की सूचना मिलने पर दिल्ली-मथुरा हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. उन्होंने हाईवे को जाम कर दिया. पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया. जिसके बाद लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की 5-6 गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के उत्तम नगर में ईद पर चप्पे-चप्पे पर हाई सिक्योरिटी, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

“आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा”
मामले को लेकर डीआईजी शैलेश पांडे ने कहा कि गौवंश होने की सूचना पर बाबा एक ट्रक को रोककर उनकी चेकिंग कर रहे थे. लेकिन सुबह कोहरा होने की वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. DIG ने साफ किया कि ट्रकों में कोई गोवंश नहीं था, उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा की घटना पर संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा.

कौन थे फरसा वाले बाबा?
‘फरसा वाले बाबा’ का असली नाम चंद्रशेखर था. वे अपने हाथ में कुल्हाड़ी जैसा शस्त्र फरसा रखते थे. जिसकी वजह से उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ कहा जाता था. वे मथुरा के कोसीकलां और आसपास के इलाकों में अवैध गौ तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय रहते थे. वे कुछ हिंदूवादी संगठनों से भी जुड़े हुए थे. उन्होंने गोरक्षकों की एक टीम भी बना रखी थी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2