KBP Times

दिल्ली के उत्तम नगर में ईद पर चप्पे-चप्पे पर हाई सिक्योरिटी, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी

Eid Ul Fitr 2026

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर के मौके पर आज(21 मार्च) दिल्ली के उत्तम नगर में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. इस दौरान इलाके में शांति नजर आई. शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस बल की मौजूदगी में ईद मनाई जा रही है. इस दौरान 1500 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. 100 से ज्यादा चौकियां और 400 से अधिक पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है. फिलहाल उत्तम नगर के अंदर जाने पर मीडिया पर भी पाबंदी लगाई गई है. कई ऊंची इमारतों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है. ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है.

बता दें कि ईद के मौके पर हिंसा की आशंका को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इलाके में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया था और उनसे जवाब मांगा था. मामले पर अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होनी है.

दिल्ली पुलिस प्रशासन ने क्या कहा?
जॉइंट CP मधुर वर्मा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने तमाम सेंट्रल रेंज में और खासकर जहां मिली-जुली आबादी वाले क्षेत्र हैं, वहां पुख्ता ईद के इंतजाम किए हैं. आज सुबह की ईद की नमाज भी शांतिपूर्वक सभी जगहों पर पूर्ण हो गई है. दिल्ली पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि सामान्य लोगों के लिए भी ट्रैफिक का संचालन सुचारू रूप से चलता रहे. दिल्ली पुलिस ने तैनाती बढ़ाई है. अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि ये दिन अप्रिय घटना से मुक्त रहे.

यह भी पढ़ें: “बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं…” ईद-उल-फितर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलीं CM ममता बनर्जी

DCP उत्तरी दिल्ली राजा बांठिया ने बताया कि ईद को लेकर हमने काफी दिन पहले से तैयारियां करनी शुरू कर दी थी. अमन कमेटी की बैठकें करना, नागरिक सुरक्षा समिति की बैठक करना, सभी लोगों को विश्वास में लेना ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना फैले. आज के दिन हमने बहुत बड़े स्तर पर तैनाती की है. बाहरी बल भी तैनात किए गए हैं उसके अलावा हम लोग इलाके में निगरानी भी रख रहे हैं. लाइव निगरानी रखी जा रही है. हम लगातार पैट्रोलिंग भी कर रहे हैं और कैमरे की मदद से निगरानी भी रख रहे हैं.

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह नेईद-उल-फितर पर कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च किया जा रहा है. मोटरसाइकिल पर भी पेट्रोलिंग की जा रही है. ईद की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है. सोशल मीडिया पर भी हम नजर रखे हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने कई सारे सोशल मीडिया पोस्ट को डाउन किया है. लोगों से बस यही निवेदन है कि किसी भी फर्जी जानकारी पर विश्वास ना करें.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2