KBP Times

रॉकेट अटैक से दो मासूमों की मौत के बाद मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, बिष्णुपुर में कर्फ्यू

Manipur Rocket Attack

Manipur Rocket Attack Curfew: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. मोइरांग क्षेत्र में संदिग्ध रॉकेट अटैक से दो बच्चों की मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई. घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश देखा गया. बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं अफवाहों पर रोक लगाने के लिए पांच जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है.

सुरक्षाबलों ने फायरिंग और स्मोक बम से भीड़ को खदेड़ा
पूरी घटना मोइरांग के त्रोंग्लाओबी अवांग (Manipur Rocket Attack) लेइकाई गांव में देर रात हुई. एक घर को निशाना बनाते हुए उसपर विस्फोटक फेंका गया. हमले के वक्त परिवार के लोग सो रहे थे. विस्फोट की वजह से पांच साल के एक बच्चे और 6 महीने की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जिससे पूरे इलाके में गुस्से का माहौल देखा गया. लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप के पास 2 तेल टैंकरों और एक ट्रक को आग लगा दी. पुलिस स्टेशन के बाहर टायर जलाए गए, एक अस्थायी चौकी को भी नुकसान पहुंचाया गया. हालात को बिगड़ते देख सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. वहीं प्रदर्शनकारियों ने जब सीआरपीएफ कैंप की ओर बढ़ने की कोशिश की तो भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों ने फायरिंग और स्मोक बम का इस्तेमाल करना पड़ा. इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की रेड, CM हिमंता की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

5 जिलों में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद
इलाके में तनाव (Manipur Rocket Attack) की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 5 जिलों इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, काकचिंग, थौबल और बिष्णुपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 3 दिन के लिए बंद कर दिया. राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे मानवता पर हमला बताया है. उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही पहचान कर कड़ी सजा दी जाएगी. हिंसक घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार का कहना है कि अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2