KBP Times

आज रात 8 बजे से पाकिस्तान में लॉकडाउन! शहबाज शरीफ ने किया ऐलान

lockdown in pakistan

Lockdown : पाकिस्तान में आज रात आठ बजे से कई राज्यों में स्मार्ट लॉकडाउन लगा दिया गया है जिसके तहत राज्यों में मॉल, बाजार, मार्किट रात आठ बजे बंद कर दिए जाएंगें। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुख्ममंत्रियों के साथ बैठक में इसका ऐलान कर दिया है। ईरान ने जबसे होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाई है, तबसे साउथ एशिया और यूरोपीय देशों में पेट्रोल-डीजल और एलजीपी की किल्लत हो गई है. भारत, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों ने इस संकट से बचने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, लेकिन पाकिस्तान इस संकट से बच नहीं पाया और वहां स्मार्ट लॉकडाउन लगा दिया गया है।

इन राज्यों में होगा लॉकडाउन

पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक, शहबाज सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्रों को रात 8 बजे बंद करने का फैसला लिया है. यह फैसला इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक में लिया गया. इस बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित ऊर्जा बचत और कम से कम इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित किया गया. शहबाज सरकार ने प्रांतीय सरकार से सलाह पर ये भी फैसला किया है कि खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे. इसी तरह सभी जनरल स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर और सभी प्रकार के मॉल रात 8 बजे बंद हो जाएंगे.

मेडिकल और फॉर्मेसी प्रतिबंधों से बाहर

इसके अलावा, बेकरी, रेस्तरां और खाने-पीने की दूसरे दुकानें, मैरिज हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक जगहें, जहां शादियां और अन्य समारोहों का आयोजन होता है, ये रात 10 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे. बैठक में निजी संपत्तियों और घरों में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया गया. हालांकि इन प्रतिबंधों से मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को बाहर रखा गया है. यह भी क्लीयर कर दिया गया है कि ये प्रतिबंध मंगलवार से ही लागू कर दिए जाएंगे यानी आज रात आठ बजे से पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन लागू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, कहा- ‘ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं और वो…” 

शहबाज सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी कर दिया फ्री

इसके अलावा शहबाज शरीफ ने ऐलान किया है कि गिलगित और मुजफ्फराबाद शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक महीने तक फ्री रहेगा और इसका पूरा खर्चा शहबाज सरकार उठाएगी. इस मीटिंग में डिप्टी पीएम इशाक डार, योजना और विकास मंत्री एहसान इकबाल और सीनियर अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी देखें : जयपुर में सब्जी मंडी का बुरा हाल | लाल कोठी में गंदगी का अंबार | KBP Times Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2