KBP Times

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी रेड, जम्मू-कश्मीर के 9 इलाकों में तलाशी जारी

Jammu and Kashmir NIA Raid

Jammu and Kashmir NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में 9 जगहों पर छापेमारी की है. कुपवाड़ा के हंदवाड़ा, दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम और शोपियां जिले में रेड मारी गई है. इस छापेमारी का संबंध दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस से बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि हंदवाड़ा में एक कारोबारी के घर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं. कारोबारी का कनेक्शन कथित तौर पर फंडिंग के माध्यम से एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ पाया गया है. NIA की टीमें इस संदिग्ध भूमिका की पड़ताल कर रही हैं. वहीं छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त करने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि NIA अधिकारियों की तरफ से अभी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

“संदिग्ध आंतकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई”
कारोबारी के घर के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. न ही किसी को बाहर आने दिया जा रहा है न ही किसी को अंदर जाने की इजाजत है. घर के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. इससे पहले भी NIA ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और अवंतीपुरा में कई दौर की छापेमारी की है. दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाए गए है, जहां संदिग्ध आंतकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई हुई. अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, कई लोग घायल

लाल किला ब्लास्ट केस में 13 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि लाल किला ब्लास्ट 10 नवंबर 2025 को हुआ था. ब्लास्ट में 13 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी और करीब 25 लोग घायल हुए थे. कार में IED से ब्लास्ट हुआ था, जिसे आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया था. NIA ने इसे आतंकी साजिश का हिस्सा मानते हुए व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल की जांच कर रही है. ताकि हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो सके और अन्य शामिल लोगों की घायल की पहचान हो.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2