KBP Times

अमेरिका के न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, कई लोग घायल

New York La Guardia Airport Plane Collision

New York La Guardia Airport Plane Collision: अमेरिका के न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. एयर कनाडा का एक प्लेन एयरपोर्ट पर एक ग्राउंड व्हीकल(गाड़ी) से टकरा गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए. न्यूयॉर्क का ला गार्डिया एयरपोर्ट अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक माना जाता है. हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से हवाईअड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और सभी उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी गई. हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिनमें एयरपोर्ट पर रेस्कयू ऑपरेशन चलता नजर आ रहा है. एक वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि विमान का अगला हिस्सा कई डिग्री तक ऊपर उठा है और यात्री नीचे उतर रहे हैं.

विमानन सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन जांच में जुटा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान हवाईअड्डे पर उतर रहा था, तभी रनवे पर मौजूद एक ट्रक से विमान की टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही विमान में सवार यात्रियों और ग्राउंड स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही बचाव दल तुरन्त मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया. फिलहाल घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रहीव है कि रनवे पर फायर ट्रक की मौजूदगी और विमान की आवाजाही के बीच तालमेल में कहां चूक हुई. विमानन सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन मामले की जांच में जुटा है.

यह भी पढ़ें: “होर्मुज पर मनमानी बर्दाश्त नहीं…” ईरान पर भड़के 22 देश, दे डाली बड़ी चेतावनी

हादसे से उड़ान सेवा प्रभावित
हादसे की वजह से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ. जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सुरक्षा जांच पूरी होने और रनवे को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद हवाईअड्डे को दोबारा खोला गया.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2