KBP Times

Jaipur: 12वीं मंजिल से कूदे कॉलेज स्टूडेंट की मौत, नकल में पकड़े जाने के बाद डिप्रेशन में था युवक

जयपुर में 19 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट ने 12वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Jaipur। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज स्टूडेंट ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद मानसिक तनाव और डिप्रेशन में था।
मृतक की पहचान प्रियांशु राज (19) पुत्र प्रभात कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला था। वह जयपुर स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस फर्स्ट ईयर का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
एग्जाम में पकड़ा गया था नकल करते हुए
पुलिस के अनुसार, प्रियांशु के फर्स्ट सेमेस्टर में एक विषय में बैक आई थी। 26 दिसंबर को दोपहर 3 से 6 बजे के बीच उसका बैक पेपर था। परीक्षा के दौरान वह पर्चियों के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद शिक्षकों ने उसकी कॉपी और पर्चियां जब्त कर लीं और नई उत्तर पुस्तिका दे दी।
डिप्रेशन में था छात्र
परिजनों और दोस्तों का कहना है कि घटना से पहले प्रियांशु मोबाइल पर बहकी-बहकी बातें कर रहा था और मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर वार्डन ने उसे समझाया और कहा कि नकल में पकड़े जाने से भविष्य पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। वार्डन से बात करने के बाद वह हॉस्टल लौटने की बात कहकर निकला, लेकिन बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु हॉस्टल के अंदर जाने की बजाय बाहर निकल गया। उसने कॉलेज से करीब 5 किलोमीटर दूर एक व्हीकल रेंटल शॉप से स्कूटी किराए पर ली और बगरू टोल प्लाजा के पास स्थित एक 12 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पहुंच गया।
छत पर बैग और मोबाइल मिला
पुलिस ने जब मौके की तलाशी ली तो 12वीं मंजिल की दीवार पर छात्र का बैग और मोबाइल मिला। बैग में उसके दस्तावेजों के साथ जहर और पानी की बोतल भी बरामद हुई। बगरू थाना पुलिस ने गंभीर हालत में छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें:

अरावली को लेकर डोटासरा का सख्त रुख,अपने ही 8 जिलाध्यक्षों को देंगे नोटिस!

यह भी देखें:

अरावली मुद्दे पर डोटासरा सख्त। अपने ही 8 जिलाध्यक्षों को नोटिस की चेतावनी

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2