KBP Times

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी MQ-9 ड्रोन, ईरान बना रहा ट्रंप की हत्या प्लान, इजराइल ने किया अलर्ट

Iran Israel Conflict

Iran Israel Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आग भड़की हुई है. सीजफायर पूरी तरह खत्म हो चुका है और देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. इसी दौरान ईरान की एलीट फोर्स की ओर दावा किया गया है कि उसने बुशहर के पास अमेरिका के घातक मक नाइन रिपर ड्रोन को मार गिराया है. IRGC ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट में दखल न दे. अगर अमेरिकी हमले ऐसे ही जारी रहे तो होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य आवाजाही बहाल नहीं हो पाएगी. इसी बीच अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को जानकारी दी है कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की नई साजिश बना रहा है.

“मैं उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर हूं”
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने इसी हफ्ते अमेरिकी प्रशासन को अलर्ट भेजा था. हालांकि इसपर अमेरिकी अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था कि वो मुझे खत्म करना चाहते हैं, मैं उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर हूं. उन्हें लगातार सुरक्षा का खतरा बना हुआ है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इजराइल का इनपुट ट्रंप के ईरान के फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा भी हो सकता है.

“ईरान की रणनीति का काट नहीं ढूंढ पाया है”
पूर्व अमेरिकी मरीन अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की रणनीति का काट नहीं ढूंढ पाया है. ईरान को अपनी ताकत दिखाने के लिए बड़े हमलों की जरूरत नहीं है. वो छोटी-छोटी सैन्य कार्रवाईयों से भी अमेरिका-इजराइल के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. अमेरिका ने ईरान के तटीय सैन्य ठिकानों और स्पीड बोट्स को निशाना बनाया है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला है.

गुरुवार को अमेरिका ने कोई नई एयरस्ट्राइक नहीं की
ईरान पर लगातार दो दिन तक बड़े हमले करने के बाद अमेरिका ने गुरुवार को कोई नई एयरस्ट्राइक नहीं की. अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब तनाव कम करने और परमाणु मुद्दे पर बातचीत का रास्ता खुला रखने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: “हम भारतीय दूध में घुलने वाली चीनी की तरह…” ऑस्ट्रेलिया में क्यों बोले PM मोदी?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

2

2