KBP Times

ईरान ट्रंप, नेतन्याहू, मेलोनी ही नहीं बल्कि 13 ताकतवर नेताओं से लेगा इंतकाम, लिखा- अचानक मौत के लिए तैयार रहें…

ईरान के 'हमशहरी' अखबार में छपी खबर का स्क्रीनशॉट

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच ईरान के एक अखबार ने दुनिया के 13 ताकतवर नेताओं की एक लिस्ट जारी की है. जिसमें कहा गया है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का इंतकाम लिया जाएगा. जिस रूढ़िवादी अखबार की खबर तेजी से वायरल हो रही है वो अपने भड़ाकाऊ लहजे के लिए जाना जाता है. अखबार में उन लोगों की लिस्ट छापी गई है जिन्हें खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए निशाना बनाया जाएगा. अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के ठीक एक दिन बाद अखबार में लिस्ट छापी गई है. जब अमेरिकियों ने इस मौत के पीछे साजिश की आशंका जताई है.

ईरान के 'हमशहरी' अखबार में छपी खबर का स्क्रीनशॉट
ईरान के ‘हमशहरी’ अखबार में छपी खबर का स्क्रीनशॉट

“बदला लेना हमारे देश की इच्छा है”
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरानी लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. अब उनके बेटे और उत्तराधिकारी मुजतबा खामेनई ने बदला लेने की कसम खाई है. बीते शनिवार को पिता के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा खामेनई ने कहा कि बदला लेना हमारे देश की इच्छा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए.

अखबार में क्या लिखा गया है?
ईरान की राजधानी में अधिकारियों द्वारा प्रकाशित हमशहरी अखबार ने शनिवार देर रात ऑनलाइन एक इन्फोग्राफिक जारी किया, जिसमें मुजतबा के बयान के साथ 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरें थीं. इसके साथ लिखा था ये अपराधी जिनके नाम लिस्ट में हैं, अपने साथ ही शांति से बिस्तर मरने की इच्छा को कब्र में ले जाएंगे. इस खबर की हेडलाइन है-अचानक मौत के लिए तैयार रहें. अखबार की लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर समेत अन्य नेता शामिल है. खास बात थी कि यह टारगेट लिस्ट वाली खबर अखबार के रविवार के प्रिंट संस्करण में नहीं छपा है. लिस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियों और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी शामिल है. बता दें कि जंग के ईरान ने यूरोपिय देशों पर आरोप लगाया कि वे उसके क्षेत्र पर हुए हमलों की निंदा करने में नाकाम रहे और अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की इजाजत दी, इसलिए युद्ध में उनकी भी मिलीभगत है.

यह भी पढ़ें: बैंकॉक के बार में आग लगने से 27 लोगों की मौत, 63 लोग घायल, दिखा डरावना मंजर

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2