KBP Times

‘लिटिल इंडिया’ कहे जाने वाले इजरायल के डिमोना शहर पर मिसाइल हमला, 100 से अधिक लोग घायल

Israel-Iran war

Israel-Iran war: इजरायल के दक्षिणी डिमोना शहर में शनिवार(22 मार्च) रात को ईरान ने मिसाइल हमला किया. इस हमले में करीब 100 लोग घायल हो गए. डिमोना शहर अपने न्यूक्लिकर फैसिलिटी के गुंबदनुमा ढांचे के लिए प्रसिद्ध है. इसे लिटिल इंडिया के नाम से भी जाना जाता है. यह हमला ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है.

“डिमानो को क्यों कहा जाता है लिटिल इंडिया”
डिमोना में बड़ी संख्या में भारतीय-यहूदी आबादी रहती है. इनमें से अधिकांश महाराष्ट्र के निवासी है. भारत से उनके खास मजबूत संबंध है. जिसकी वजह से उन्हें लिटिल इंडिया कहा जाता है. यहां बड़ी संख्या में भारतीय दुकानें हैं. यहां भारतीय मूल के करीब 7,500 लोग रहते हैं, जो शहर की आबादी के लगभग 30 प्रतिशत हैं. यहां क्रिकेट काफी लोकप्रिय है. शहर की युवा पीढ़ी पापड़ी चाट, गुलाब जामुन, भेलपुरी जैसे भारतीय व्यंजनों से अच्छी तरह परिचित है. ईरान के हमले ने न केवल इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था और एयर डिफेंस सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें: युद्ध के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन से बात, क्षेत्रीय हालात पर जताई चिंता

ईरान को ट्रंप को मिली धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके पावर प्लांट को नेस्तनाबूद कर देगा. ट्रंप ने यह चेतावनी फ्लोरिडा में वीकेंड बिताने के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. ईरान को इस अहम जलमार्ग को खोलने के लिए ठीक 48 घंटे का समय दिया जा रहा है, अन्यथा उसे नए हमलों का सामना करना पड़ेगा. अमेरिका विभिन्न पवार प्लांट को नष्ट कर देगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2