KBP Times

युद्ध के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन से बात, क्षेत्रीय हालात पर जताई चिंता

PM Narendra Modi, Masoud Pezeshkian

Israel-Iran war: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अमेरिका-इजरायल और ईरान पर लगातार हमले कर रहा है. इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत की. जिसके बारे में जानकारी देते हुए PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बात की और ईद-उल-रोज़ की शुभकामनाएं दी. हमने आशा व्यक्त की कि यह त्योहारी मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए. क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं. नौकायन की स्वतंत्रता की रक्षा और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि जहाजरानी मार्ग खुले और सुरक्षित रहें. ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की.

रूसी राष्ट्रपति ने भी दी थी ईरान को बधाई
पीएम मोदी से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के लोगों को नवरोज की बधाई दी थी. उन्होंने कहा कि रूस मुश्किल समय में ईरान के साथ खड़ा रहेगा और उसका सच्चा दोस्त है. अमेरिका-इजरायल के हमलों से मिडिल ईस्ट में हालात खराब हो गए हैं और दुनिया में तेल का संकट बढ़ सकता है. उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को भी गलत बताया.

यह भी पढ़ें: “मुसलमानों को बदनाम करने और मारने का ठेका…” फरसा वाले बाबा की हत्या पर बोले महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आज़मी

इजरायली एयरपोर्ट पर हमला
ईरान की सेना इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसने इजरायल के बेन गुरिजन एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया है. इस हमले से एयरपोर्ट का काम प्रभावित हुआ है. सेना के विमानों में ईंधन भरने में दिक्कत आई है. हालांकि इस हमले की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

वहीं अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इराक की राजधानी बगदाद के रिहायशी इलाके में ड्रोन से हमला किया गया है. ड्रोन से खुफिया विभाग की एक इमारत को निशाना बनाया गया है. यह इमारत उस एजेंसी की है जो इराक में अमेरिकी सलाहकारों के साथ काम करती है. फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2